4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलभारत की हार से बदल गया प्वाइंट टेबल का गणित, क्या वर्ल्ड...

भारत की हार से बदल गया प्वाइंट टेबल का गणित, क्या वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान?

Published on

नई दिल्ली,

टी20 वर्ल्ड कप मे भारतीय टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा है. रविवार को पर्थ में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 134 रनों का टारगेट दिया था जिसे उसने दो गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. भारत ने अपने पिछले मुकाबलों में पाकिस्तान और नीदरलैंड को परास्त किया था.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की हार के बाद ग्रुप-2 के प्वाइंट टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. अब साउथ अफ्रकी टीम तीन मैचों में दो जीत एवं एक मैच के धुलने के चलते प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है. भारत की बात करें तो वह अब दो जीत एवं एक हार के साथ दूसरे नंबर पर स्लिप कर गया है. साउथ अफ्रीका के पांच और भारत के चार अंक हैं.

ग्रुप-2 में तीसरे नंबर पर बांग्लादेश है जिसने अबतक तीन में से दो मुकाबले जीते हैं. बांग्लादेश के भी चार अंक हैं लेकिन उसका नेट-रनरेट माइनस में है. जिम्बाब्वे की टीम तीन मैच में एक जीत, एक हार और एक मुकाबला धुलने के कारण कुल तीन अंक लेकर चौथे नंबर पर है. वहीं पाकिस्तानी टीम दो अंकों के साथ पांचवें और नीदरलैंड छठे पायदान पर है.

क्या बाहर हो गया पाकिस्तान?
भारत की हार के बाद अब पाकिस्तान टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. यदि साउथ अफ्रीका अपने अगले मुकाबले में पाकिस्तान को हरा देती है तो बाबर ब्रिगेड वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी. यदि पाकिस्तान साउथ अफ्रीका को हरा भी देता है तो उसके लिए मुश्किल कम नहीं होंगी क्योंकि साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड से भी खेलना है. ऐसे में अफ्रीका की टीम अंतिम मुकाबला जीत लेती है, तो उसके 7 अंक हो जाएंगे. वहीं पाकिस्तान साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश को हराकर भी छह प्वाइंट तक ही पहुंच सकता है.

भारत को जीतने होंगे अगले दो मैच
केवल नीदरलैंड्स अपने तीनों मुकाबले हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है. भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब अपने दोनों मैच जीतने होंगे. हालांकि टीम इंडिया एक मैच जीतकर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है लेकिन तब नेट-रनरेट का मामला भी बन सकता है. भारत को अब बांग्लादेश और जिम्बाब्वे से मुकाबला खेलना है.

उधर पाकिस्तानी टीम दुआ करेगी कि भारत कम से कम एक मुकाबला हारे जिससे रोहित की सेना छह अंकों तक ही रह जाए. बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की टीम भी रेस में है. खास बात यह है कि बांग्लादेशी टीम दोनों मैच जीतकर 8 अंक तक पहुंच सकती है. दूसरी ओर जिम्बाब्वे भी यदि बाकी दो मैच जीत ले तो वह 7 अंक तक पहुंच सकता है.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...