10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeखेलWC में कल भारत की पहली परीक्षा, ऑस्ट्रेलिया से आसान नहीं मुकाबला,...

WC में कल भारत की पहली परीक्षा, ऑस्ट्रेलिया से आसान नहीं मुकाबला, ये 5 खिलाड़ी बढ़ा सकते हैं टेंशन!

Published on

चेन्नई,

भारतीय टीम आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करने जा रही है. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 8 अक्टूबर (रविवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है. भारतीय समयानुसार यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला दोपहर दो बजे से शुरू होगा.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मुकाबले में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद की जा रही है. जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम रिकॉर्ड पांच बार की वर्ल्ड चैम्पियन है, वहीं भारत दो बार वर्ल्ड टाइटल जीत चुका है. देखा जाए तो ऑस्ट्रेलियाई टीम में ऐसे प्लेयर्स की फौज है, जो इस महामुकाबले में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकते हैं. ऐसे में भारत को उन्हें जल्दी आउट करना होगा या उनका विकेट लेना होगा. आइए जानते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में..

डेविड वॉर्नर: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर को भारत में क्रिकेट खेलने का काफी अनुभव है. पिछले समय से वह ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट में दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. हालिया वनडे सीरीज में भी उन्होंने तीनों मैचों में अर्धशतक लगाए थे, ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के सामने यह चुनौती होगी कि वह डेविड वॉर्नर को बड़े स्कोर बनाने से रोकें. वॉर्नर ने भारत के खिलाफ अभी तक 25 वनडे मुकाबलों में 51.04 की औसत से 1174 रन बनाए हैं.

स्टीव स्मिथ
इस मुकाबले में भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा ऑस्ट्रेलियाई टीम के उप-कप्तान स्टीव स्मिथ रहने वाले हैं. स्मिथ ने भारत के खिलाफ अबतक 27 वनडे मैचों में 1260 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 54.78 का रहा है. क्रीज पर सेट हो जाने के बाद स्मिथ को आउट करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में स्मिथ को शुरुआत में ही पवेलियन रवाना करना होगा.

मिचेल स्टार्क
बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज से भारत को खासा सावधान रहना होगा. स्टार्क अधिकतर टीम इंडिया के ओपनर्स और स्टार बल्लेबाजों को ही अपना शिकार बनाते हैं. भारत के खिलाफ 17 वनडे मैच में मिचेल स्टार्क ने 26 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 बार रोहित शर्मा को आउट किया है. वहीं शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव को भी वह 2-2 बार आउट कर चुके हैं.

पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस का शुमार मौजूदा समय के शानदार गेंदबाजों में होता है. पैट कमिंस को काबू में रखना काफी जरूरी है. कमिंस भारत के खिलाफ अबतक 19 वनडे मैच खेलकर 26 विकेट झटक चुके हैं. कमिंस निचले क्रम के बल्लेबाज के तौर पर भी टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकते हैं.

एडम जाम्पा
दाएं हाथ के लेग-स्पिनर एडम जाम्पा भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने में माहिर हैं. जाम्पा ने भारत के खिलाफ 21 वनडे मैचों में 34 विकेट हासिल किए हैं. जाम्पा वनडे क्रिकेट में विराट कोहली को पांच बार आउट कर चुके हैं. चार मौकों पर उन्होंने रोहित शर्मा को भी पवेलियन भेजा हुआ है. ऐसे में जाम्पा से भारत को सावधान रहना होगा.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में अबतक तीन वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें कंगारू टीम को दो और भारत को एक मुकाबले में जीत हासिल हुई. पिछली बार जब दोनों इस मैदान पर भिड़े थे, तो ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी थी. ओवरऑल वर्ल्ड कप में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 12 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत सिर्फ चार मैच जीत पाया है. यानी आंकड़ों में ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है.

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर.

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, सीन एबॉट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्नस लाबुशेन, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, एडम जाम्पा, मिचेल स्टार्क.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...