7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलएशियन गेम्स में भारत का विजयी आगाज, यशस्वी के शतक के बूते...

एशियन गेम्स में भारत का विजयी आगाज, यशस्वी के शतक के बूते 23 रन से हारा नेपाल

Published on

हांगझोऊ

यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्डतोड़ शतक के बूते भारत ने नेपाल को एशियन गेम्स के क्वार्टरफाइनल में 23 रन से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार उतरी भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में नेपाली टीम ने कड़ी टक्कर देते हुए नौ विकेट 179 रन बना लिए और इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में सिर्फ 23 रन से पीछे रह गई। भारत की ओर से युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। आवेश खान को भी तीन विकेट मिले, लेकिन उन्होंने 32 रन भी लुटाए। मैच में डेब्यूटेंट साई किशोर ने एक विकेट लिया तो चार कैच भी लपके।

सेमीफाइनल में बांग्लादेश से हो सकती है टक्कर
एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद अब भारत की टक्कर बांग्लादेश हो सकती है। यह मैच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। दरअसल, बांग्लादेश और मलेशिया के बीच मैच का विजेता भारत से लोहा लेगा। ऐसे में टीमों की ताकत-कमजोरी के मद्देनजर बांग्लादेश का पलड़ा भारी नजर आता है। याद हो कि टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को मेंस क्रिकेट इवेंट में सीधा क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है जबकि नेपाल ने ग्रुप स्टेज में मंगोलिया और मालदीप को मात देते हुए अंतिम-8 में जगह बनाई थी।

यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्डतोड़ शतक
कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर नेपाल के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। शुरू में पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं लग रही थी। गेंद फंसकर आ रही थी, लेकिन शानदार फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल ने छोटे ग्राउंड का जमकर फायदा उठाते हुए 49 गेंद में 100 रन की ऐतिहासिक पारी खेल दी। अपने इस शतक के साथ वह भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में शतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए। यशस्वी के अलावा रिंकू सिंह ने 15 गेंद में नाबाद 37 रन की फिनिशिंग पारी खेली। जिन्हें 19 गेंद में नाबाद 25 रन बनाने वाले शिवम दुबे का साथ मिला। रुतुराज गायकवाड़ ने 23 गेंद में 25 रन बनाए तो तिलक वर्मा (2) और डेब्यूटेंट जितेश शर्मा (5) कुछ खास नहीं कर पाए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...