12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलभारत-पाक के रिजर्व डे पर मचा घमासान, श्रीलंका और बांग्लादेश के कोच...

भारत-पाक के रिजर्व डे पर मचा घमासान, श्रीलंका और बांग्लादेश के कोच ने खोल दिया मोर्चा

Published on

कोलंबो

श्रीलंका के कोच क्रिस सिल्वरवुड और बांग्लादेश के कोच चंडिका हथुरासिंघा ने भारत और पाकिस्तान के बीच ‘सुपर फोर’ चरण के मैच के लिए ‘रिजर्व’ दिन रखने के एकतरफा फैसले पर नाराजगी व्यक्त की। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने घोषणा की थी कि अगर 10 सितंबर को बारिश ने खलल डाला तो भारत बनाम पाकिस्तान मैच 11 सितंबर को फिर से शुरू हो सकता है। टूर्नामेंट के अन्य मैचों के लिए कोई ‘रिजर्व’ दिन नहीं रखा गया है।

‘सुपर फोर’ चरण के सभी मैचों का आयोजन कोलंबो में होना है और इस शहर में अगले कुछ दिन बारिश का पूर्वानुमान है। हथुरासिंघा ने कहा कि उन्हें एशिया कप के ‘प्लेइंग कंडिशन’ (मैचों के लिए तय नियम)’ में अचानक बदलाव के कारण की जानकारी नहीं है।

उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ‘सुपर फोर’ चरण के मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘एक तकनीकी समिति है जिसका प्रतिनिधित्व टूर्नामेंट में भाग लेने वाली छह टीम करती है। उन्होंने शायद किसी अन्य कारण से यह फैसला किया होगा।’ हथुरासिंघा ने यह संकेत दिया कि इस मुद्दे पर सर्वसम्मति कोई फैसला नहीं लिया गया और उनकी टीम भी चाहेगी कि मैचों के लिए एक ‘रिजर्व’ दिन रखा जाए।

उन्होंने कहा, ‘यह आदर्श नहीं है और हम एक अतिरिक्त दिन भी चाहेंगे।’ हथुरासिंघा ने यह भी संकेत दिया कि संबंधित अधिकारियों ने निर्णय पर पहुंचने से पहले अन्य टीमों से परामर्श नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे इस पर और कोई टिप्पणी नहीं करनी है क्योंकि वे पहले ही निर्णय ले चुके हैं और अगर उन्होंने हमसे पहले सलाह ली होती तो हम अपनी राय दे चुके होते।’

सिल्वरवुड ने कहा कि जब उन्हें भारत-पाक मैच के लिए एक अतिरिक्त दिन रखने के फैसले के बारे में बताया गया तो वह आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने कहा, ‘जाहिर है, जब मैंने इसे पहली बार सुना तो मुझे थोड़ा आश्चर्य हुआ। लेकिन हम प्रतियोगिता का आयोजन नहीं करते हैं, इसलिए हम इसके बारे में बहुत कुछ नहीं कर सकते हैं।’

श्रीलंका के कोच ने कहा कि रिजर्व दिन से भारत या पाकिस्तान को अनुचित लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो, मैं इसे केवल तभी एक समस्या मानता हूं जब तक इससे दूसरी टीमें अंक हासिल करती है और यह हमारे अभियान को प्रभावित करता है।’

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...