12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलपाकिस्तान क्रिकेट की इंटरनेशनल बेइज्जती, लाइव मैच में बत्ती गुल, पूरी दुनिया...

पाकिस्तान क्रिकेट की इंटरनेशनल बेइज्जती, लाइव मैच में बत्ती गुल, पूरी दुनिया ने देखी बदहाली

Published on

लाहौर

एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबले के दौरान स्टेडियम की बत्ती गुल हो गई। लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में एक फ्लड लाइट अचानक बंद हो गया। इसके कारण अंपायर ने खेल को रोक दिया और दोनों टीमों के खिलाड़ी डगआउट में पहुंच गए। खेल करीब 15 मिनट के दोबारा शुरू किया जा सका।

पाकिस्तान क्रिकेट की इस बदइंतजामी की हर तरफ आलोचना हो रही है। इंटरनेशनल लेवल पर खेले जा रहे एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में इस तरह अचानक स्टेडियम की बिजली चले जाने से यह दर्शाता है कि पाकिस्तान एशिया कप की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है। हालांकि काफी मशक्कत के बाद फिर से फ्लड लाइट को ठीक कर लिया लेकिन इस दौरान पूरी दुनिया ने पाकिस्तान की बदहाली देख ली।

पारी के 5वें ओवर में गई बिजली
स्टेडियम की बिजली पाकिस्तानी पारी के 5वें ओवर में गई थी, जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान के टीम के लिए इमाम उल हक और फखर जमां बल्लेबाजी कर रहे थे। अचानक बिजली चले जाने से एक बार को कुछ समय नहीं आया लेकिन फिर अंपायर ने खिलाड़ियों को वापस डग आउट में भेज दिया।

बांग्लादेश ने की थी मैच में पहले बैटिंग
पाकिस्तान के खिलाफ के इस मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था। हालांकि टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही लेकिन इसके बावजूद शाकिब ने मुशफिकुर रहीम के साथ मिलकर पारी को संभाला। शाकिब और रहीम दोनों ने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के दमदार खेल के बदौलत ही बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के सामने 194 रनों का लक्ष्य रखने में कामयाब हो पाई थी।

हारिस रऊफ ने लिए 4 विकेट
गेंदबाजी में पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने सिर्फ 6 ओवर की गेंदबाजी में 19 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। इसके अलावा नसीम शाह के खाते में भी तीन विकेट आया जबकि शाहीन अफरीदी, इफ्तिखार अहमद और फहीम अशरफ ने भी एक-एक विकेट लिए।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...