12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeखेलIPL: उस रात सिर्फ दो प्लेयर्स ने खाना खाया, इस हार के...

IPL: उस रात सिर्फ दो प्लेयर्स ने खाना खाया, इस हार के बाद बदली KKR, ड्रेसिंग रूम का राज

Published on

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस को बीती रात हराते ही केकेआर ने पॉइंट्स टेबल में अपने नाम के आगे Q का साइन लगवा लिया। टॉप पर पहुंचने के बाद टीम के उप कप्तान राणा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हम एक साथ जीतते हैं और एक साथ हारते हैं। हमारे ड्रेसिंग रूम में इसी तरह का माहौल है। एक दूसरे का समर्थन करना बेहद महत्वपूर्ण है और मुझे लगता है कि पिछले एक या दो वर्षों में टीम में इस चीज की कमी थी।

केकेआर को सबसे बड़ा झटका पंजाब किंग्स के खिलाफ लगा था। पंजाब किंग्स ने तब 262 रन का लक्ष्य हासिल करके नया रिकॉर्ड बनाया था। राणा ने कहा, ‘उस दिन हमें बहुत बुरा लगा था। मैं उस दिन ड्रेसिंग रूम के माहौल का गवाह रहा हूं। तब केवल तीन या चार खिलाड़ियों ने ही रात का भोजन किया था।’

नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में पिछले सत्र में टीम की अगुवाई करने वाले राणा ने उंगली की चोट से उबरने के बाद वापसी की है। वह पिछले 10 मैच में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने 23 गेंद पर 33 रन की पारी खेली। राणा ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो चोटिल होने के कारण मैं 20-22 दिनों तक बल्ला नहीं छू पा रहा था। इसके बाद परिस्थितियां अनुकूल होती गई। मैं अपने दिमाग में पारी खेलता था।’

मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। उसके स्पिनर पीयूष चावला ने कहा कि उनकी टीम इस सत्र में लय हासिल करने में नाकाम रही। चावला ने कहा, ’टी-20 का खेल लय से जुड़ा होता है और हम शुरू से ही लय हासिल नहीं कर पाए। किसी दिन हमने अच्छी गेंदबाजी की तो हमारे बल्लेबाज नहीं चल पाए और जब हमारे बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया तो गेंदबाजों ने रन लुटा दिए। एक इकाई के तौर पर हम कुछ मैच में नाकाम रहे और एक टीम के रूप में हम इसे स्वीकार करते हैं। हमारी टीम बहुत अच्छी है लेकिन चीजें हमारे अनुकूल नहीं रही।’

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...