7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलइरफान पठान के साथ एयरपोर्ट पर बुरा बर्ताव, पत्नी-बच्चों संग डेढ़ घंटे...

इरफान पठान के साथ एयरपोर्ट पर बुरा बर्ताव, पत्नी-बच्चों संग डेढ़ घंटे खड़ा रखा

Published on

मुंबई,

भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान और उनके परिवार को एयरपोर्ट पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया. इरफान और उनके परिवार को विस्तारा के चेक-इन काउंटर पर करीब डेढ़ घंटे तक खड़ा रखा गया. यह आरोप खुद इरफान पठान ने लगाए हैं. इरफान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया है. इरफान ने बताया कि इस दौरान उनके साथ पत्नी और दो बच्चे भी थे.

एशिया कप के कमेंट्री पैनल में हैं इरफान
दरअसल, इरफान पठान बुधवार (24 अगस्त) को परिवार के साथ दुबई रवाना होने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. यहां से उन्हें फ्लाइट लेनी थी. इसी दौरान उनके साथ एयरपोर्ट पर बुरा बर्ताव किया गया. इरफान पठान एशिया कप 2022 के कमेंट्री पैनल में शामिल हैं. यह टूर्नामेंट 27 अगस्त से यूएई में शुरू होने वाला है. इरफान इसी के लिए दुबई रवाना हुए हैं.

‘पत्नी, 8 महीने और 5 साल के बच्चा भी साथ था’
इरफान पठान ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आज (बुधवार) मैं मुंबई से दुबई विस्तारा की फ्लाइट यूके-201 से रवाना हो रहा था. इसी दौरान चेक-इन काउंटर पर मेरे साथ बुरा बर्ताव किया गया. मेरी कन्फर्म टिकट में विस्तारा ने हेरफेर कर दिया. इस समस्या के समाधान के लिए मुझे काउंटर पर डेढ़ घंटे खड़े रहना पड़ा. मेरे साथ पत्नी, एक 8 महीने और एक 5 साल का बच्चा भी था.’

‘कई यात्रियों को ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ा’
पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ‘ग्राउंड स्टाफ काफी बहाने बना रहा था और उनका व्यवहार भी काफी खराब था. मेरे अलावा भी वहां कई यात्री थे, जिन्हें इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. मुझे समझ नहीं आता कि उन्होंने फ्लाइट को ओवरसोल्ड कैसे कर दिया और मैनेजमेंट ने भी इसे कैसे मंजूरी दे दी? मैं अथॉरिटी से निवेदन करता हूं कि इस मामले में जल्द कोई कार्रवाई करें, ताकी जिस अनुभव से मैं गुजरा हूं, कोई और ना गुजरे.’इरफान पठान ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘उम्मीद करता हूं कि आप इसे ध्यान देंगे और एयर विस्तारा में सुधार करेंगे.’ उनके इस ट्वीट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी रिप्लाई किया. आकाश ने लिखा, ‘हाय एयर विस्तारा, आपसे इस तरह की उम्मीद नहीं थी.’

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...