16.8 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeखेलक्या कटने वाला है सौरव गांगुली का पत्ता, BCCI में हो रही...

क्या कटने वाला है सौरव गांगुली का पत्ता, BCCI में हो रही इनकी ताजपोशी की तैयारी?

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई (BCCI) के कानून में संशोधन की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह एक टर्म और बोर्ड का हिस्सा रह सकते हैं। 2019 में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बोर्ड अध्यक्ष बने थे। वहीं गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव और देश के गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई सचिव बने थे।

चुनाव की है तैयारी
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब बीसीसीआई में चुनाव की तैयारी है। बोर्ड जल्द ही अपनी वार्षिक आम सभा की बैठक (AGM) बुलाने जा रहा है। संविधान में संशोधन का फैसला करने के बाद राज्य संघों को नए सिरे से चुनाव के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। बीसीसीआई के मौजूदा अधिकारी इसी महीने अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। इसी वजह से फिर से चुनाव कराए जाएंगे।

अब अध्यक्ष बनेंगे जय?
34 साल के जय शाह क्या अब बीसीसीआई के अध्यक्ष बनेंगे? इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 15 राज्य संघ जय शाह को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनाने के पक्ष में हैं। ज्यादातर सदस्यों का मानना है कि कोरोना के बावजूद आईपीएल को सफल बनाने में जय शाह का बड़ा हाथ है। इसके साथ ही आईपीएल की मीडिया राइट से बोर्ड को 48,390 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

एक राज्य संघ के सदस्य ने कहा, ‘यह सही समय है जब शाह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की कमान संभालेंगे और सभी संघ उनका समर्थन करने के लिए तैयार हैं।’ हालांकि सवाल यह भी है कि अगर जय शाह बोर्ड अध्यक्ष बनते हैं तो सौरव गांगुली का क्या होगा?

सुप्रीम कोर्ट ने क्या संशोधन किए?
बीसीसीआई के संविधान के मुताबिक कोई भी सदस्य राज्य संघ या बोर्ड में कुल 6 साल तक के लिए रह सकता था। इसके बाद उनसे तीन साल के कूलिंग ऑफ पीरियड से होता। अर्थात इस दौरान वह बोर्ड या राज्य संघ से नहीं जुड़ सकता था। अब इस नियम में बदलाव कर दिया गया है। कोई भी व्यक्ति अब 6 साल तक राज्य और 6 साल तक बोर्ड में अलग-अलग रह सकता है। इसके बाद उसे कूलिंग ऑफ पीरियड पर जाना होगा। तीन साल बाद वह बीसीसीआई में फिर से पद हासिल कर सकता है।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...