14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलमेरे लिए ठीक नहीं था… रिटायरमेंट पर पहली बार बोले रोहित शर्मा,...

मेरे लिए ठीक नहीं था… रिटायरमेंट पर पहली बार बोले रोहित शर्मा, अचानक क्यों लिया फैसला?

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। रोहित के इस फैसले से हर कोई हैरान है। ऐसा ही कुछ उन्होंने पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद किया था जब टीम इंडिया उनकी कप्तानी में चैंपियन बनी थी। रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने भी संन्यास की घोषणा की थी। टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट से संन्यास के बावजूद रोहित ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का फैसला जारी रखा। ऐसे में अब करीब 10 महीने बाद रोहित शर्मा ने टी20 से रिटायरमेंट पर अपनी दिल की बात कही है।

रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि, ‘अगर हम टी20 विश्व कप नहीं जीतते तब भी मैं संन्यास की घोषणा करने वाला था। क्योंकि मैंने बहुत कोशिश कर ली थी और मेरे लिए टी20 विश्व कप के बाद जारी रखना ठीक नहीं था। आपको दूसरों को भी मौके देने होते हैं, लेकिन जीतने के बाद आपको लगता है कि आप में अभी भी कुछ बाकी है। आप अच्छा खेल रहे हैं और आपने रिजल्ट भी दिया है,तो क्यों नहीं? क्यों नहीं इसे जारी रखें?’

टी20 से संन्यास के समय रोहित ने क्या कहा था?
रोहित ने आगे कहा, ‘मैंने टीम में जो हासिल की है वह ऐसे ही नहीं मिला। इसके लिए मैंने बहुत मेहनत की है। मुझे पता है कि मैंने अपने जीवन में क्या-क्या किया है और यहां तक पहुंचने के लिए मैं किन-किन चीजों से गुजरा हूं। मुझे इन सब चीजों का अंदाजा है। तो सवाल ये है कि आप क्यों छोड़ना चाहते हैं? अगर आप अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और रिजल्ट दे रहे हैं तो क्यों?’

साल 2024 में अपने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा करते हुए रोहित ने कहा था कि, ‘यह मेरा आखिरी गेम था। अलविदा कहने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था। मैं इस ट्रॉफी के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा था। इसे शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। ये वही है जो मैं चाहता था और यह हो गया। मैं अपनी जिंदगी में इसके लिए बहुत बेताब था। खुशी है कि हमने इस बार लाइन पार कर ली।’

कैसा रहा रोहित शर्मा का टी20 करियर?
टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा का टी20 इंटरनेशनल करियर भी शानदार रहा। वह भारतीय टीम के लिए 159 मैचों में मैदान पर उतरे, जिसमें उन्होंने 4231 रन बनाए। उनके नाम T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है। इस फॉर्मेट में उन्होंने पांच बार शतकीय पारी खेली। रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर की शुरुआत भी साल 2007 में टी20 विश्व कप से की थी।

Latest articles

बाइक टकराने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में बाइक टकराने जैसे मामूली विवाद ने...

ज्येष्ठ मास के द्वितीय बड़ा मंगल पर दादाजी धाम में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व दीप महाआरती

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल...

आगा क्लब इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में सेंट थॉमस और कार्मल कॉन्वेंट रतनपुर बने चैंपियन

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित आगा क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल...

डायरेक्टर एचआर के इंटरव्यू में शामिल में होंगे बीएचईएल भोपाल के ईडी

भोपाल। भेल दिल्ली कॉरपोरेट के डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग के मुखिया का पद रिक्त...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...