8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलजोस बटलर के 104 मीटर लंबे सिक्स से हुआ लाखों का नुकसान,...

जोस बटलर के 104 मीटर लंबे सिक्स से हुआ लाखों का नुकसान, बदलनी पड़ गई गेंद

Published on

बारबाडोस

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 में अमेरिका के खिलाफ मैच में जोस बटलर ने अपनी बैटिंग से कोहराम मचा दिया। बटलर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 38 गेंद में 83 रनों नाबाद रनों की पारी खेली। उनके तूफानी खेल से ही इंग्लैंड ने अमेरिका को सिर्फ 9.4 ओवर में ही 10 विकेट से हरा दिया अपनी पारी में बटलर ने 7 छक्के लगाए, लेकिन सौरभ नेत्रावलकर के खिलाफ उन्होंने जो सिक्स लगाया उससे वह लाखों का नुकसान कर गए।

दरअसल पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर बटलर ने स्टेप आउट करते हुए सौरभ नेत्रावलकर के सिर के ऊपर से एक करार शॉट जड़ दिया। गेंद आसमान को चीरती हुई आगे निकली और सीधे स्टेडियम की छत पर लैंड हुई। इस दौरान छत के ऊपर लगे सोलर पैनल का ग्लास क्षतिग्रस्त हो गया। जोस बटलर का यह सिक्स 104 मीटर लंबा था।

बटलर के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड
अमेरिका के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में जोस बटलर ने अपनी धुआंधार पारी से ना सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। बटलर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले इस टी20 विश्व कप में बटलर रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करते हुए दिख रहे थे।

सेमीफाइनल में पहुंची इंग्लैंड की टीम
अमेरिका पर दमदार जीत के साथ ही इंग्लैंड आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। सुपर-8 के ग्रुप-2 में अब दूसरी कौन सेमीफाइनल में पहुंची उसका फैसला साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होगा। दोनों ही टीमें नॉकआउट स्टेज के अलगे दौर में पहुंचने की दहलीज पर खड़ी है। ऐसे में अब इस ग्रुप का यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...