9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलकेएल राहुल ने कोई अपराध नहीं किया... वेंकटेश vs आकाश 'जंग' के...

केएल राहुल ने कोई अपराध नहीं किया… वेंकटेश vs आकाश ‘जंग’ के बीच भज्जी का ‘दूसरा’

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे सत्र में केएल राहुल के खराब प्रदर्शन को लेकर मचे बवाल को शांत करने के लिए हरभजन सिंह ने एंट्री ली है। उन्होंने एक कड़े बयान से केएल राहुल को लेकर चल रही सोशल वार को बंद करने को कहा है। हाई-प्रोफाइल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआत दो मैचों में फ्लॉप रहने के बाद केएल राहुल को आखिरी दो मैचों के लिए भी टीम में रखा गया है। इसे लेकर पूर्व क्रिकेटरों वेंकटेश प्रसाद और आकाश चोपड़ा के बीच ट्विटर पर करारी बहस देखने को मिली।

खराब प्रदर्शन के बावजूद राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे और चौथे टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में बनाए रखा गया है। राहुल टीम में अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहे, लेकिन इस स्टार बल्लेबाज को सबसे लंबे प्रारूप में भारत के उप-कप्तान के रूप में हटा दिया गया। भारत ने इंदौर और अहमदाबाद में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आगामी दो मैचों के लिए उनकी जगह शुभमन गिल को खिलाए जाने की चर्चा भी है।

इस बीच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने राहुल को टीम से बाहर करने की मांग की है, वहीं भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बीच आलोचनाओं से घिरे इस बल्लेबाज का समर्थन किया है। इस बीच हरभजन ने ने ट्वीट किया- क्या हम राहुल को अकेले छोड़ सकते हैं? उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। वह अभी भी एक टॉप खिलाड़ी हैं। वह मजबूत वापसी करेंगे। हम सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस तरह के समय से गुजरते हैं। वह पहले और आखिरी नहीं हैं। इसलिए कृपया इस तथ्य का सम्मान करें कि वह हमारा अपना खिलाड़ी है और विश्वास रखें।

हरभजन का ट्वीट ऐसे समय में आया है जब भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रसाद ने ट्विटर पर कई बार राहुल के चयन पर सवाल उठाया। टेस्ट क्रिकेट में राहुल की बल्लेबाजी में गिरावट को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रसाद और चोपड़ा भी आपस में उलझे हुए हैं। प्रसाद ने मंगलवार को राहुल की चयन पर लाइव चैट करने के चोपड़ा के निमंत्रण को ठुकरा दिया।

पिछले साल आठ पारियों में राहुल का औसत केवल 17.12 का रहा। 30 वर्षीय खिलाड़ी ने बांग्लादेश सीरीज के दौरान रोहित की अनुपस्थिति में भारत की कप्तानी की थी। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने दूसरे टेस्ट में 17 और 1 का शर्मनाक स्कोर किया। हालांकि, भारत इसके बावजूद दिल्ली में 6 विकेट से जीतने में सफल रहा। 47 टेस्ट मैचों में 33.44 की औसत से राहुल ने भारत के लिए 2642 रन बनाए हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...