6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलकेएल राहुल ने पास किया फिटनेस टेस्ट, श्रेयस या ईशान किशन किसकी...

केएल राहुल ने पास किया फिटनेस टेस्ट, श्रेयस या ईशान किशन किसकी होगी प्लेइंग XI से छुट्टी?

Published on

नई दिल्ली

एशिया कप के पहले दो मैचों से बाहर रहने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने फिटनेस टेस्ट को पास कर लिया है। ऐसे में अब वह सुपर-4 में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। चोट के बाद वापसी कर रहे केएल राहुल को एशिया कप की टीम में चुना गया था, लेकिन अंतिम समय में फिटनेस के कारण वह ग्रुप स्टेज के मैचों से बाहर हो गए थे। उनकी जगह टीम इंडिया में ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 81 गेंद में 82 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बारिश के कारण धुल गया, जिसके कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

बता दें कि केएल राहुल मई महीने में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान चोटिल हुए थे। हैमस्ट्रिंग खिचने के कारण उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी। हालांकि पूरी तरह से फिट होने के बाद एशिया कप से ठीक पहले प्रैक्टिस के दौरान उन्हें फिर चोट लग गई, जिसके कारण वह टीम के साथ श्रीलंका रवाना नहीं हो सके थे।

राहुल की वापसी से किसका कटेगा पत्ता?
केएल राहुल की टीम इंडिया में वापसी के साथ ही अब एक बड़ा सवाल यह उठ खड़ा हुआ है कि, किसे टीम से बाहर रखा जाएगा। ईशान किशन वनडे क्रिकेट में अपने शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने राहुल की ही जगह पांचवें नंबर पर बैटिंग करते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की है। ऐसे में रोहित शर्मा के लिए यह मुश्किल भरा फैसला होगा कि ईशान किशन को बाहर रख कर राहुल को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाए।

इसके अलावा रोहित के पास दूसरा विकल्प श्रेयस अय्यर के रूप में हैं। अय्यर भी चोट के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। हालांकि सोमवार को नेपाल के खिलाफ मैच में उनके पास खुद को साबित करने का एक और मौका होगा। ऐसे में अगर वह लगातार दूसरे मैच में भी फेल होते हैं तो हो सकता है अय्यर की जगह राहुल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल जाए।

अजीत अगरकर ने दी थी जानकारी
पिछले सप्ताह राजधानी नई दिल्ली में जब एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा की गई थी तो मुख्य चयनकर्ता ने राहुल की फिटनेस को लेकर जानकारी थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि राहुल की चोट गंभीर नहीं है और वह सिर्फ ग्रुप मुकाबले से बाहर होंगे। इसके बाद वह फिर से एनसीए कैंप के साथ जुड़ गए थे। वनडे विश्व कप ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट राहुल को लेकर तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...