9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलअपने ही पैरों में कुल्हाड़ी मार बैठे केएल राहुल, अगर ले लेते...

अपने ही पैरों में कुल्हाड़ी मार बैठे केएल राहुल, अगर ले लेते DRS तो बच जाता विकेट

Published on

सिडनी

ऑस्ट्रेलिया में जारी टी-20 वर्ल्ड कप में केएल राहुल का बल्ला अबतक खामोश ही है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। अब नीदरलैंड्स के खिलाफ गुरुवार को सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने। तीसरे ओवर में मीडियम पेसर पॉल वान मीकेरेन की अंदर आती गेंद पर राहुल गच्चा खा बैठे। LBW की जोरदार अपील हुई। अंपायर ने भी अंगुली उठा दी। इस तरह भारतीय ओपनर की पारी का अंत हुआ।

अंपायर के फैसले के बाद राहुल ने रोहित से बातचीत की। ऐसा लगा मानो कप्तान रोहित रिव्यू में दिलचस्प नहीं थे। मगर रीप्ले में साफ नजर आया कि गेंद इन लाइन पिच हुई। इम्पैक्ट भी इन लाइन ही था, लेकिन विकेट को मिस कर रही थी। पैड्स में लगने के बाद एंगल लेकर बाहर की ओर जा रही थी। राहुल फ्लिक करना चाह रहे थे, लेकिन चूकने के बाद बॉल फ्रंट पैड पर लगी। राहुल अगर डीआरएस लेते तो शायद अंपायर को फैसला बदलना पड़ जाता।

राहुल के जल्दी आउट हो जाने के बाद उन्हें इंटरनेट पर फिर बेरहमी से ट्रोल किया गया। फैंस ने मांग उठाई कि राहुल को छोड़कर ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में शामिल करने का समय आ गया है। कुछ ने उनके आउट होने पर मजेदार मीम्स शेयर किए।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...