9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलवेडिंग गिफ्ट में कोहली ने KL राहुल को दी करोड़ों की कार,...

वेडिंग गिफ्ट में कोहली ने KL राहुल को दी करोड़ों की कार, धोनी भी मेहरबान!

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के स्टार ओपनर केएल राहुल की शादी हो गई है. बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंधे केएल राहुल अभी टीम इंडिया से ब्रेक लिए हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में केएल राहुल की वापसी होगी.

शादी के मौके पर केएल राहुल को साथी क्रिकेटर्स से कई गिफ्ट मिले हैं, जिनमें करोड़ों की कीमत वाली गाड़ी भी शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली ने केएल राहुल को एक BMW कार गिफ्ट की है. रिपोर्ट्स में इसकी कीमत 2.17 करोड़ रुपये बताई गई है. जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने भी एक बाइक तोहफे में दी है.

जानकारी है कि एमएस धोनी ने जो बाइक दी है, उसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये है. महेंद्र सिंह धोनी को खुद बाइक का काफी शौक है, वह केएल राहुल की शादी में शामिल भी हुए थे, उन्होंने केएल राहुल को Kawasaki Ninja बाइक गिफ्ट में दी है. आपको बता दें कि केएल राहुल ने टीम इंडिया से छुट्टी लेकर अपनी शादी की है. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे, टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं रहे. केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी मुंबई में सुनील शेट्टी के घर पर हुई, जहां सिर्फ 100 के करीब ही मेहमान शामिल हुए.

अगर क्रिकेटर्स में देखें तो महेंद्र सिंह धोनी, वरुण एरोन, ईशांत शर्मा समेत कुछ क्रिकेटर्स ही इस शादी में शामिल हो पाए. माना जा रहा है कि आईपीएल के बाद केएल राहुल द्वारा बड़ा रिसेप्शन दिया जाएगा, जिसमें कई क्रिकेटर्स शामिल हो सकते हैं. हालांकि सभी खिलाड़ियों और उनके परिवार ने केएल राहुल, अथिया शेट्टी की जोड़ी को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...