9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेल'कोहली की हिम्मत है 5 साल निकाल गया, रोहित की हालत खराब...

‘कोहली की हिम्मत है 5 साल निकाल गया, रोहित की हालत खराब हो गई’

Published on

इस्लामाबाद,

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में इन दिनों कप्तान बाबर आजम को लेकर घमासान मचा हुआ है. घर में लगातार सभी सीरीज हार रही पाकिस्तान टीम की कप्तानी को लेकर मंथन चल रहा है. कई दिग्गजों ने माना है कि पाकिस्तान टीम में स्प्लिट कप्तानी (हर फॉर्मेट में अलग कप्तान) होना चाहिए. इसी पर पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल ने बड़ा बयान दिया है.दरअसल, कामरान अकमल ने पूर्व पाकिस्तानी ओपनर सलमान बट के साथ वीडियो चैट किया. इस चैट में हफीज मोहम्मद इमरान, पूर्व क्रिकेटर सलमान कादिर भी मौजूद रहे. इस वीडियो चैट को यूट्यूब पर भी शेयर किया गया.

रोहित का भूलने वाला वीडियो हुआ था वायरल
इस वीडियो में सलमान बट ने यह मुद्दा छेड़ा कि क्या पाकिस्तान टीम में हर फॉर्मेट में अलग कप्तान होना चाहिए या फिर तीनों फॉर्मेट में एक ही कप्तान बना रहे. इस पर कामरान अकमल ने अपनी राय रखी और कहा कि इस वक्त कप्तानी के मामले में छेड़छाड़ करने का समय नहीं है, क्योंकि वनडे वर्ल्ड कप बेहद नजदीक है.

इसी बीच कामरान अकमल ने कप्तानी के दबाव को लेकर भी बात की. साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर भी कहा कि कोहली ने पांच साल कप्तानी का दबाव कैसे झेल लिया पता नहीं. मगर रोहित की तो एक साल में ही हालत खराब हो गई है. कामरान ने हंसते हुए कहा कि रोहित टॉस के समय भूल गए थे कि बैटिंग करना है या बॉलिंग.दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरा वनडे रायपुर में खेला गया था. तब रोहित शर्मा टॉस जीतकर भूल गए थे कि उन्हें बैटिंग का फैसला करना है या गेंदबाजी का. इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था.

‘कोहली की हिम्मत है, वो पांच साल निकाल गया’
कामरान अकमल ने कहा, ‘पाकिस्तान टीम में अलग-अलग कप्तान अभी नहीं करना चाहिए. वर्ल्ड कप पास है और इसका सही समय भी नहीं है. आप टी20 वर्ल्ड कप के बाद कर देते, तो ठीक रहता. अब टाइम नहीं है. अब वर्ल्ड कप के बाद ही है, जो भी है. मुझे लगता है कि दो कप्तान होने चाहिए और वर्कलोड मैनेज होना चाहिए. तीनों फॉर्मेट में एक कप्तान बहुत मुश्किल होती है.’

उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली की हिम्मत है, वो पांच साल निकाल गया. अभी रोहित शर्मा को एक साल भी नहीं हुआ और उसकी हालत देख लीजिए क्या हो गई है. टॉस में बताना भूल गया कि बैटिंग करनी है कि बॉलिंग करनी है (हंसते हुए). इसलिए थोड़ा प्रेशर कम करना चाहिए.’

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...