33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलफ्री-हिट पर बोल्ड हुए थे कोहली, फिर भी बनाए 3 रन, क्या...

फ्री-हिट पर बोल्ड हुए थे कोहली, फिर भी बनाए 3 रन, क्या है वो नियम जिसने PAK से छीना मैच!

Published on

नई दिल्ली,

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ चार विकेट से शानदार जीत हासिल की. पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 160 रनों का टारगेट दिया था जिसे उसने आखिरी बॉल पर हासिल कर लिया. भारतीय टीम की जीत में किंग कोहली का अहम रोल रहा. कोहली ने 82 रनों की मैच विजयी पारी खेली.

…जब आखिरी ओवर में मचा बवाल
मैच के आखिरी ओवर में मैदान पर बबाल मचा. दरअसल ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली ने एक कमर से ऊपर फेंकी गई बॉल पर छक्का लगाया और तुरंत अंपायर की तरफ देखा. मैदानी अंपायरों ने इसे नो बॉल करार दिया. हालांकि अंपायरों ने नो-बॉल की समीक्षा करने के लिए रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया. वैसे कोहली फ्री-हिट बॉल पर बड़ा शॉट नहीं खेल पाए और गेंद सीधे विकेट पर लगकर थर्डमैन पर चली गई और कोहली ने बाई के तीन रन ले लिए. पाकिस्तान प्लेयर्स की भी मांग थी कि इसे डेड बॉल घोषित किया जाए.

अब पाकिस्तानी फैन्स एवं कुछ क्रिकेटर्स भी अंपायर पर सवाल खड़े कर रहे हैं. उनका मानना है कि मैदानी अंपायरों को नो-बॉल चेक करने के लिए तीसरे अंपायर की मदद लेनी चाहिए. साथ ही वह कह रहे हैं कि फ्री-हिट बॉल पर विराट कोहली बोल्ड हो गए और गेंद उनके बैट से भी नहीं लगी थी, इसके बावजूद डेड बॉल करार देने के बजाय टीम इंडिया को बाई के तीन रन क्यों मिले. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग इसके खिलाफ सवाल उठाने वाले अहम शख्स रहे.

इस वजह से मिले बाई के तीन रन?
आईसीसी के नियम में इसे लेकर विस्तार से बताया गया है. इसके मुताबिक अगर कोई बल्लेबाज फ्री-हिट पर आउट हो जाता है तो वह रन दौड़ सकता है और दौड़े गए कुल रन उसके स्कोर में जुड़ जाएंगे. अगर गेंद बल्ले के किनारे से लगकर विकेट पर लग जाती है तो वह रन ले सकता है जो उसके कुल योग में जोड़ा जाएगा. लेकिन अगर गेंद बिना बैट पर लगे बिना विकेट पर लग जाती है, तो रन एक्स्ट्रा में चला जाएगा. इसी के चलते जब विराट फ्री-हिट बॉल पर बोल्ड हुए और तीन रन दौड़े गए तो वह बाई के खाते में गई. इस नियम से पूरी तरह स्पष्ट है कि भारत को जो बाई के तीन रन मिले वह नियमानुसार सही थे.

नियम 20.1.1 के तहत बॉल तब डेड होती है जब गेंद पूरी तरह से विकेटकीपर या गेंदबाज के हाथों में पहुंचे और एक्शन खत्म हो जाए. वहीं आईसीसी के नियम 20.1.1.2 के तहत जब बाउंड्री लग जाने के बाद एक्शन पूरा हो तब गेंद डेड होती है. नियम 20.1.1.3 के अनुसार जब बल्लेबाज आउट हो जाए तब गेंद समाप्त मानी जाती है. इनमें से कोई भी नियम लागू नहीं हो रहा था क्योंकि फ्री हिट के चलते कोहली आउट नहीं थे.

ऐसा रहा आखिरी ओवर:

19.1 ओवर: हार्दिक पंड्या आउट

19.2 ओवर: दिनेश कार्तिक ने एक रन लिया.

19.3 ओवर: विराट कोहली ने दो रन लिए.

19.4 ओवर: इस बॉल पर ही खेल हुआ, विराट कोहली ने छक्का मारा. लेकिन ये नो-बॉल निकली, क्योंकि बॉलर ने बल्लेबाज की कमर से ऊपर तक बॉल फेंकी थी. ऐसे में अंपायर ने इसे नो-बॉल करार दिया, लेकिन बाबर आजम यहां पर अंपायर से बहस करने लगे.

19.4 ओवर: मोहम्मद नवाज ने यहां वाइड बॉल फेंकी, ऐसे में जो फ्री-हिट थी वह बरकरार रही.

19.4 ओवर: ये फ्री हिट थी और विराट कोहली बोल्ड हो गए. भारत ने यहां भागकर 3 रन ले लिए, इसके बाद भी पाकिस्तानी टीम ने अंपायर से बहस की. पाकिस्तानी टीम चाह रही थी कि इसे डेड बॉल घोषित किया जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

19.5 ओवर: भारत को यहां पर दो बॉल में दो रन चाहिए थे, दिनेश कार्तिक स्ट्राइक पर थे. लेकिन दिनेश कार्तिक यहां पर स्टम्प आउट हो गए. ऐसे में भारत को एक बॉल पर दो रन चाहिए थे.

19.6 ओवर: मोहम्मद नवाज़ ने एक और गलती की और वाइड बॉल फेंकी. भारत को जीत के लिए 1 बॉल में 1 रन चाहिए था.

19.6 ओवर: रविचंद्रन अश्विन ने एक रन लेकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी.

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...