33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलछोटी दिवाली पर कोहली का बड़ा धमाका, PAK को हराकर बोले- ये...

छोटी दिवाली पर कोहली का बड़ा धमाका, PAK को हराकर बोले- ये बेस्ट पारी

Published on

मेलबर्न,

टीम इंडिया ने शानदार आगाज करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान को चार विकेट से मात दी. चिर प्रतिगद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की इस जीत में किंग कोहली छाए रहे. विराट कोहली ने इस मैच में 53 गेंदों का सामना करते हुए कुल छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 82 रनों की पारी खेली.

अब विराट कोहली ने 82 रनों की नाबाद पारी को अपने करियर की बेस्ट टी20 इनिंग बताया है. विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि इस एहसास को बयां करने के लिए उनके पास शब्दों की कमी है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी विराट कोहली की इस इनिंग को सर्वश्रेष्ठ करार दिया. जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही.

टीम ने सातवें ओवर में 31 रनों के स्कोर पर उसके चार बल्लेबाज पवेलियन में थे. केएल राहुल और रोहित शर्मा क्रमश: चार-चार रन बनाकर जबकि सूर्यकुमार यादव 15 और अक्षर पटेल दो रन बनाकर आउट हो गए थे. कोहली ने इसके बाद हार्दिक पंड्या (37 गेंदों में 40 रन) के साथ शतकीय साझेदारी कर मैच में टीम इंडिया की वापसी कराई.

हार्दिक को था जीतने का पूरा भरोसा: कोहली
प्लेयर ऑफ द मैच विराट कोहली ने कहा, ‘यह अद्भुत माहौल है. आज के एहसास को बयान करने के लिए मेरे पास शायद शब्द नहीं है. मुझे लगता है कि शाहीन जब पवेलियन छोर से गेंदबाजी के लिए आए तो मैंने हार्दिक से कहा कि हमें इस ओवर में अधिक रन बनाने होंगे. मोहम्मद नवाज का एक ओवर बाकी था, ऐसे मैंने कहा कि अगर मैं हारिस के खिलाफ रन बना सका तो उन पर दबाव बनेगा. हार्दिक ने मुझे भरोसा रखते हुए कहा हम आखिर तक रहे तो मैच जीतेंगे.’

यह मेरी सबसे बेहतरीन टी20 पारी
कोहली ने भावुक होते हुए कहा, ‘यह बहुत ही विशेष पल है. मैं पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में खेली गई अपनी पारी को इस प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ मानता था, लेकिन अब शायद मैं कहूंगा कि यह मेरी सबसे बेहतरीन पारी है. उस मैच में मैंने 52 बॉल पर 82 रनों (नाबाद) की पारी खेली थी और आज 53 गेंदों में 82 रन (नाबाद) बनाए. मैं यहां पर मौजूद सभी दर्शकों का धन्यवाद कहना चाहूंगा. मैं जब संघर्ष कर रहा था तब यही वह लोग थे जो मेरे साथ थे.’गौरतलब है कि कोहली ने यहां 2016 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन बनाकर भारत को जीत दिला दी थी.

रोहित ने विराट कोहली को जमकर सराहा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी इसे कोहली की सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया. रोहित ने कहा, ‘विराट को सलाम. यह भारत के लिए उनके द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है. इस पारी की तारीफ करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. हम हमेशा यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि हम मैच में बने रहें. हम उनके बारे में लगातार बात कर रहे हैं. स्थिति चाहे जो भी हो, आपको विश्वास होना चाहिए कि आप आगे बढ़ सकते हैं, और उस साझेदारी ने हमारे लिए खेल बदल दिया.’

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...