15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलबंदरों से बचने के लिए लंगूर... स्टेडियम है या चिड़ियाघर, कानपुर टेस्ट...

बंदरों से बचने के लिए लंगूर… स्टेडियम है या चिड़ियाघर, कानपुर टेस्ट में ये क्या हो रहा है

Published on

कानपुर:

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के वेन्यू ग्रीन पार्क स्टेडियम में बंदरों के आतंक से निपटने के लिए लंगूरों की मदद ली है। यह फैसला फैंस, कर्मचारियों और ब्रॉडकास्टर्स को बंदरों से बचाने के लिए लिया गया, जो खाने की तलाश में स्टेडियम में घुसकर उत्पात मचा सकते हैं। मैच शुरू होने से पहले वेन्यू निदेशक संजय कपूर ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘बंदरों के आतंक से बचने के लिए हमने लंगूर तैनात किए हैं।’

सबसे ज्यादा ब्रॉडकास्टर्स को खतरा
बंदरों के आतंक से निपटने के लिए शहर में लंगूरों का इस्तेमाल आम बात है। पहले भी इस मैदान पर अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान उनकी मौजूदगी कारगर साबित हुई है। यूपीसीए ने इसके अलावा भी कई अन्य उपाय भी किए हैं, जैसे कि ऊंचे स्टैंडों को, जहां टेलीविजन क्रू अपने कैमरे लगाते हैं, दोनों तरफ और पीछे काले कपड़े से ढक दिया गया, ताकि बंदरों को स्टैंड में प्रवेश करने से रोका जा सके। मुकाबले के दौरान स्टैंड में मौजूद कैमरे क्रू को बंदरों से सबसे ज्यादा खतरा होता है।

लंगूरों से डरते हैं बंदर
ऐसे में बंदरों के आतंक से बचने के लिए लंगूरों को स्टेडियम पर अलग-अलग जगह तैनात किया गया है। बारिश से प्रभावित दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को भारत की स्थिति मजबूत है। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 107 रन बना लिये थे। इस समय मुश्फिकुर रहीम (छह) और मोमिनुल हक (40) क्रीज पर मौजूद थे। भारत के लिए तेज गेंदबाज आकाशदीप ने 34 रन पर दो विकेट झटके। अपने शुरुआती स्पैल में प्रभावी रहे तो वही ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शंटो को चलता कर पूरी तरह बैकफुट पर ही धकेल दिया।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...