15.6 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलचल निकल… विपराज के विकेट पर काव्या मारन का एग्रेसिव सेलिब्रेशन, कभी...

चल निकल… विपराज के विकेट पर काव्या मारन का एग्रेसिव सेलिब्रेशन, कभी नहीं देखा होगा ऐसा रूप

Published on

हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अपनी टीम की सबसे बड़ी सपोर्टर हैं। वह ऑक्शन टेबल से लेकर तकरीबन हर मैच में हैदराबाद के नजर आती हैं। ऐसे में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में भी काव्या मारन स्टैंड्स में बैठकर अपनी टीम को चीयर करती हुई नजर आई। वहीं अब मैच से उनका एक रिएक्शन भी अब तेजी से वायरल हो रहा है। आखिर क्या था पूरा मामला, आइये आपको बताते हैं।

विपराज निगम के रन आउट होने पर काव्या मारन का रिएक्शन
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की पारी का 13वां ओवर जीशान अंसारी डाल रहे थे। उनके ओवर की पहली गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स स्ट्राइक पर थे। स्टब्स ने शॉट खेला और पहला रन तेजी से भागा। वह दूसरा रन भी लेना चाहते थे और उन्होंने सिर नीचे कर दूसरा रन भागना शुरू कर दिया। विपराज ने उनको मना भी किया। लेकिन वह नहीं रुके। ऐसे में दोनों बल्लेबाज एक ही एंड पर खड़े हो गए।

विपराज ने अपने विकेट की कुरबानी दी। वह 18 रन बनाकर आउट हो गए। विपराज निगम के रन आउट होने पर काव्या मारन का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है। उन्होंने स्टैंड्स में एग्रेसिव सेलिब्रेशन किया। जब स्टब्स एक एंड पर पहुंच गए थे। तो काव्या स्टैंड्स में एग्रेसिवली दूसरी ओर थ्रो करने को खे रही थी। अनिकेत वर्मा ने ऐसा ही किया। उन्होंने दूसरे एंड पर थ्रो किया और निगम रन आउट हो गए। इसके बाद काव्या मारन तालियां बजाती हुई नजर आ रही थीं।

हैदराबाद को मिला 134 रन का टारगेट
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हालांकि, डीसी की बल्लेबाजी काफी निराशाजनक रही। वह 20 ओवर में 7 विकेट पर 133 रन ही बना पाए। हैदराबाद को मैच जीतने के लिए 134 रन की जरूरत है।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...