9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेल'लॉर्ड' शार्दुल ने दो गेंदों में बदला खेल, जीत की तरफ बढ़...

‘लॉर्ड’ शार्दुल ने दो गेंदों में बदला खेल, जीत की तरफ बढ़ रही न्यूजीलैंड की टीम हुई चित

Published on

इंदौर

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 385 रन का स्कोर खड़ा किया था। हालांकि इसके जवाब में कीवी टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और फिन एलन लगातार दूसरी बार बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। इस बीच डेवोन कॉन्वे ने अकेले मोर्चा संभालने की नाकाम कोशिश की। हालांकि कॉन्वे ने सिर्फ 71 में अपना शतक पूरा कर लिया और उनको हेनरी निकोल्स का अच्छा साथ मिला।

निकोल्स 40 गेंद में 42 रन बनाकर कुलदीप यादव शिकार हुए और फिर क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए डेरेल मिचेल। न्यूजीलैंड के लिए अनुभवी ऑलराउंडर में से एक मिचेल डेवोन कॉन्वे के साथ मिलकर खतरनाक होते दिख रहे थे लेकिन इस बीच शार्दुल ठाकुर ने दो गेंद में मैच को पूरी तरह से पलट कर रख दिया। या यूं कहे कि भारत के लिए यह एक टर्निंग पॉइंट्स साबित हुआ।

दरअसल शार्दुल ठाकुर को डेवोन कॉन्वे लगातार अपने निशाने पर ले रहे थे लेकिन 26वां ओवर करने आए शार्दुल ने पहली ही गेंद डेरेल मिचेल को बाउंसर कर उन्हें हैरान कर दिया। मिचेल ने सर के ऊपर से बिना देखे शॉट लगाने की कोशिश कि लेकिन वह चूक गए, लेकिन इस बीच गेंद उनके ग्लव्स को हल्का सा चूमते हुए ईशान किशन के दस्ताने में जाकर समा गई थी।

गेंद को अपने हाथ में जकड़ते ही ईशान किशन ने कैच की जोरदार अपील की और साथी खिलाड़ियों का भी उन्हें भरपूर साथ मिला, लेकिन अंपायर मदन पर इसका कोई असर नहीं दिखा। उन्हें लगा कि गेंद और कॉन्वे के बीच किसी तरह का कोई संपर्क नहीं हुआ है और उन्होंने आउट नहीं दिया लेकिन ईशान किशन पूरी तरह से आश्वस्त थे और उन्होंने बिना किसी देरी के डीआरएस लेने का फैसला किया। नतीजा पाने के लिए फिर थर्ड अंपायर का सहारा लिया गया। इस दौरान वीडियो रिप्ले में पाया कि मिचेल के ग्लव्स से गेंद छूती हुई ईशान किशन तक पहुंची थी।

इसके अगली ही गेंद पर शार्दुल ने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम को फंसा लिया। दरअसल शार्दुल ने चालाकी दिखाते हुए लाथम को नकल गेंद डाल दी। पहली गेंद का सामना कर रहे लाथम इससे पहले कुछ समझ पाते की गेंद उनके बैट से लगकर हार्दिक पंड्या के पास पहुंच गई। हार्दिक भला उस आसान कैच को कैसे छोड़ सकते थे। ऐसे में न्यूजीलैंड के कप्तान मायूस होकर वापस पवेलियन लौटने के लिए मजबूर हो गए।

इस तरह गेंदबाजी में भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने 6 ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। शार्दुल को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। इसके अलावा कुलदीप यादव के खाते में भी तीन विकेट आया। वहीं युजवेंद्र चहल को दो विकेट मिला जबकि हार्दिक पंड्या और उमरान मलिक को एक-एक सफलता हासिल हुई।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...