15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलमहमूद का खतरनाक स्पेल, फिर अश्विन और जडेजा का शो, 5 पॉइंट...

महमूद का खतरनाक स्पेल, फिर अश्विन और जडेजा का शो, 5 पॉइंट में समझिए चेन्नई टेस्ट के पहले दिन क्या हुआ

Published on

चेन्नई में भारत और बांग्लादेश के पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। बांग्लादेश ने चेपॉक के मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिन का खेल खत्म होने के समय तक भारत ने 6 विकेट पर 339 रन बना लिए थे। क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन के साथ रविंद्र जडेजा है। मैच के पहले दिन का खेल काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। हम आपको 5 पॉइंट में समझाते हैं कि चेन्नई टेस्ट के पहले दिन क्या क्या हुआ।

​भारत के धुरंधर फेल​
भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा पूरी तरह फेल रहे। दोनों के बल्ले से 6-6 नों की पारी निकली। इसके अलावा शुभमन गिल भी नहीं चले। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कमाल की बैटिंग करने वाले गिल खाता तक नहीं खोल पाए।

​हसन महमूद का जलवा​
भारत में तेज गेंदबाज हमेशा से जूझते हैं लेकिन बांग्लादेश के हसन महमूद के साथ ऐसा नहीं था। उन्होंने भारत के पहले तीन विकेट लिए। अपने पहले स्पेल में उन्होंने 7 ओवर डाले और सिर्फ 14 ही रन खर्च किए।

​यशस्वी ने की लड़ाई​
टॉप ऑर्डर में भारत के लिए सिर्फ यशस्वी जायसवाल का बल्ला बोला। तीन प्रमुख बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले यशस्वी ने फिफ्टी लगाई और भारत को मुश्किल के निकालने की कोशिश की।

​पहले दो सेशन बांग्लादेश के नाम​
पहले दिन के पहले दो सेशन बांग्लादेश के नाम रहे। दो सेशन के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 176 रन था। टॉप-6 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। क्रीज पर रविंद्र जडेजा के साथ रविचंद्रन अश्विन थे।

​अश्विन जडेजा ने बदल दी कहानी​
टीम इंडिया ने दिन के आखिरी सेशन में ऐसा पलटवार किया कि बांग्लादेश की टीम फीकी पड़ गई। तीसरे सेशन के 32 ओवर में भारत ने 163 रन बना दिए। रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर का छठा शतक लगाया तो रविंद्र जडेजा 86 रन बनाकर नाबाद हैं। स्टंप के समय तक दोनों 195 रनों की साझेदारी कर चुके थे।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...