8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलअमेरिका में मेसी का जादू बरकरार, इंटर मियामी को चैंपियन बनाकर रचा...

अमेरिका में मेसी का जादू बरकरार, इंटर मियामी को चैंपियन बनाकर रचा इतिहास, रोनाल्डो आसपास भी नहीं

Published on

अमेरिका

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर जब से अमेरिका आए हैं तब से उन्होंने तहलका मचाया है। मेसी ने बीते दिनों अमेरिकन क्लब इंटर मियामी के लिए साइन किया था। वह जब से यहां आए हैं उन्होंने हर मैच में गोल दागा है। वहीं अब लीग्स कप के फाइनल में भी उनका जादू बरकरार रहा।

लियोनल मेसी की कप्तानी में इंटर मियामी ने आज यानी 20 अगस्त को खेले गए लीग्स कप के फाइनल में नैशविल को पेनल्टी शूट आउट में हरा दिया। 90 मिनट तक खेल 1-1 की बराबरी पर रहा। इसके बाद अतिरिक्त समय में भी कोई गोल नहीं हुआ। अंत में मैच पेनल्टी शूट आउट में गया और इंटर मियामी ने 10-9 से पेनल्टी जीत ली। इस तरह उन्होंने लीग्स कप अपने नाम कर लिया।

लियोनल मेसी ने रचा इतिहास
आपको बता दें कि इंटर मियामी के साथ लीग्स कप जीतने के बाद लियोनल मेसी ने इतिहास रच दिया है। वह फुटबॉल के इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मेसी के पास अब 44 ट्रॉफी हैं। दूसरे नंबर पर उनके पूर्व साथी दानी अल्वेस हैं, जिनके नाम 43 ट्रॉफी हैं।

मेसी ने अब तक मियामी के लिए हर मैच में दागा गोल
स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अब तक इंटर मियामी के लिए हर मैच में गोल दागा है। उन्होंने लीग्स कप के फाइनल को मिलाकर अब तक कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 10 गोल किए हैं।

फाइनल में डी बॉक्स के बाहर से मारा रॉकेट गोल
नैशविल के खिलाफ फाइनल में डी बॉक्स के बाहर से मेसी ने एक अविश्वसनीय गोल दागा है। कीपर ने गजब डाइव लगाई थी। लेकिन इसके बावजूद वह गेंद को गोल में जाने से नहीं रोक पाए। मेसी के शॉट में पावर के साथ-साथ गजब का टर्न भी था। मेसी ने 23वें मिनट में यह गोल दागा था। हालांकि यह जीतने के लिए काफी नहीं था। क्योंकि नैशविल के फाफा ने 57वें मिनट पर गोल करके खेल 1-1 से बराबर कर दिया था। बहरहाल, इसके बाद पेनल्टी शूट आउट में इंटर मियामी ने नैशविल को हराया।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...