5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलहार के बाद बुरी तरह झल्लाए माइकल वॉन तो वीरेंद्र सहवाग ने...

हार के बाद बुरी तरह झल्लाए माइकल वॉन तो वीरेंद्र सहवाग ने दिखाया इंग्लैंड को उसका असली चेहरा

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का हाल बेहाल हो रखा है। शुरुआती मैच में मिली हार के बाद इंग्लैंड की टीम ने वापसी की एक कोशिश जरूर की थी और बांग्लादेश को 137 रन के बड़े अंतर से हराया भी था। हालांकि इसके बाद अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका और अब श्रीलंका से इंग्लैंड को लगातार तीन मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है। इस हार से ना सिर्फ खिलाड़ियों में निराशा है बल्कि टीम के पूर्व कप्तान और कई पूर्व क्रिकेटर भी हैरान हैं।

इंग्लैंड की टीम डिफेंडिंग चैंपियन हैं। 2019 विश्व कप में इंग्लैंड चैंपियन बनी थी। हालांकि 2023 में उसके प्रदर्शन को देखकर यह बिल्कुल भी नहीं कहा जा सकता है कि वह मैदान पर अपने खिताब को बचाने के लिए उतरी है। ऐसे में पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टीम के इस लचर प्रदर्शन पर अपना रिएक्शन दिया है।

सोशल मीडिया पर वॉन ने लिखा, ‘यह इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में सबसे खराब विश्व कप अभियानों में से एक साबित हो रहा है।’ हालांकि माइकल वॉन ने इशारों में ही बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी की पिच को कोसने से भी नहीं चुके।

माइकल वॉन के अलावा भारत के पूर्व धाकड़ ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने तो वनडे विश्व कप में इंग्लैंड के इतिहास की कलई खोल कर रख दी। इंग्लैंड पिछले कुछ समय से जिस तरह का क्रिकेट खेलने के लिए जानी जा रही है उसे सहवाग भी खूब पसंद करते हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट को लेकर सहवाग ने जो कहा वह काफी हद तक सही है।

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर लिखा, ’50 ओवर के वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड बहुत ही औसत दर्जे की टीम रही है। घरेलू मैदान पर 2019 विश्व कप के अलावा वह पिछले 8 प्रयासों में वे 7 बार सेमीफाइनल में जगह बनाने में असफल रहे हैं। स्थिर टीम न होना और बहुत अधिक काट-छांट करना और गलत सोचना कि वे वनडे में भी उतने ही रोमांचक हैं जितने कि टेस्ट में, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है।’

श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट हारी इंग्लैंड की टीम
आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 25वें मैच में इंग्लैंड टीम को श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग का फैसला किया था। हालांकि पूरी टीम सिर्फ 156 रन के स्कोर पर सिमट गई। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने 25.4 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...