15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलभारत में मौका नहीं मिला तो अमेरिका पहुंचे मिलिंद कुमार, खेली टीम...

भारत में मौका नहीं मिला तो अमेरिका पहुंचे मिलिंद कुमार, खेली टीम के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी

Published on

विंडहोक (नामीबिया):

33 साल के मिलिंद कुमार ने दिल्ली के लिए 2010 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। दिल्ली से फिर वह 2018 में सिक्किम पहुंच गए। इसके बाद त्रिपुरा के लिए भी खेले। बल्ले से उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा लेकिन भारतीय टीम में मौका नहीं मिल पाया। आईपीएल में भी दिल्ली और बेंगलुरु की टीम में रहे लेकिन खेल नहीं पाए। फिर मिलिंद कुमार ने अमेरिका का रुख किया। वहां 2021 में माइनर लीग क्रिकेट में हिस्सा लिया। अब उन्होंने वनडे मैच में अमेरिका के लिए दूसरी सबसे बड़ी पारी खेल दी है।

मिलिंद कुमार ने ठोके 155 रन
आईसीसी वर्ल्ड कप लीग-2 के मुकाबले में मिलिंद कुमार ने यूएई के खिलाफ 155 रनों की नाबाद पारी खेल दी। उन्होंने सिर्फ 110 गेंदों पर ये रन बनाए। उनकी पारी में 16 चौकों के साथ ही 5 छक्के भी शामिल थे। मिलिंद ने 92 गेंदों पर शतक पूरा किया था। इसके बाद 18 गेंद पर 55 रन बना दिए। यह अमेरिका के वनडे इतिहास में किसी बल्लेबाज की दूसरी सबसे बड़ी पारी है। चौथे विकेट के लिए उन्होंने सैतेजा मुक्कामल्ला के साथ 191 रनों की साझेदारी भी बनाई।

136 रनों से मिली अमेरिका को जीत
अमेरिका ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 339 रन बनाए। वनडे इतिहास में यह टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। यूएई की टीम इस लक्ष्य के सामने पूरी तरह बिखर गई। 37वें ओवर में ही टीम की पारी 203 रनों पर सिमट गई। राहुल चोपड़ा ने 52 जबकि बासिल हमीद ने 50 रनों की पारी खेली। अमेरिका के लिए सौरभ नेत्रवल्कर और नोस्तुश केंजीगे ने 3-3 बल्लेबाजों को आउट किया। मिलिंद ने गेंदबाजी में भी 4 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट चटकाया।

पिछले महीने ही किया वनडे डेब्यू
मिलिंद कुमार ने पिछले महीने ही अमेरिका के लिए वनडे डेब्यू किया था। औसत 70.8 और स्ट्राइक रेट 116 का है। इसके साथ ही 7 बल्लेबाजों को भी आउट किया है। पिछले मैच में नामीबिया के खिलाफ उन्होंने नाबाद 74 रन बनाए थे। वह 31 चौकों के साथ ही 11 छक्के भी मार चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भी वह अमेरिका की टीम का हिस्सा थे।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...