6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलखेलो इंडिया पर मेहरबान हुई मोदी सरकार, खेल बजट में हुई बंपर...

खेलो इंडिया पर मेहरबान हुई मोदी सरकार, खेल बजट में हुई बंपर बढ़ोतरी

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र सरकार द्वारा 1 फरवरी को आम बजट का ऐलान किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया और कई क्षेत्रों के लिए करोड़ों रुपये का ऐलान किया. अगर खेल मंत्रालय के बजट को देखें तो इस बार बंपर बढ़ोतरी की गई है. केंद्र सरकार ने युवा और खेल मामलों के मंत्रालय के लिए 3389 करोड़ रुपये का बजट दिया है, जो पिछले साल के बजट से काफी ज्यादा है.

साल 2022-23 के बजट में युवा-खेल मंत्रालय के लिए 2671 करोड़ रुपये दिए गए थे, जबकि साल 2023-24 के बजट में 3389 करोड़ का आवंटन किया गया है. मोदी सरकार द्वारा खेलो इंडिया के बजट में 400 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दी गई है, अब इसका बजट 1000 करोड़ रुपये कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 15 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के लिए 107 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. राष्ट्रीय खेल परिसंघों को सहायता का बजट अब खत्म कर दिया गया है, पिछले साल यहां 280 करोड़ रुपये दिए गए थे.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...