9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलशाहिद अफरीदी की चेतावनी पर भड़के मोहम्मद आमिर, अश्लील हरकत से दिया...

शाहिद अफरीदी की चेतावनी पर भड़के मोहम्मद आमिर, अश्लील हरकत से दिया जवाब

Published on

नई दिल्ली

कराची किंग्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान सुपर लीग के एक मुकाले में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ विकेट लेने के बाद सरेआम अश्लील इशारा करते दिखे। उनकी यह हरकत पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के उस बयान का जवाब माना जा रहा है, जिसमें बूम-बूम अफरीदी ने कहा था कि उन्होंने आमिर को फोन करके मैदान पर गंदे व्यवहार के लिए डांट लगाई है।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने केवल दो ओवर फेंके और 12 रन देकर शाई होप के रूप में एक विकेट झटकका। इसके बाद आमिर विकेट का जश्न मनाते हुए अश्लील इशारे करते नजर आए। इस हफ्ते की शुरुआत में अफरीदी ने खुलासा किया था कि उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग सीजन आठ में कराची किंग्स के लिए पहले दो मैचों में अपने ऑन-फील्ड व्यवहार के लिए व्यक्तिगत रूप से आमिर को डांटा था।

https://twitter.com/i/status/1627373458974711809

अफरीदी ने कहा था- कोई खिलाड़ी प्रदर्शन करे या न करे मैं उसे कॉल करने के लिए एक संदेश भेजता हूं। इसी तरह मैंने कल आमिर को मैसेज किया। मैंने उससे सम्मानपूर्वक बात की, लेकिन मैंने उसे डांटा भी। मैंने आमिर से कहा, ‘तुम क्या चाहते हो?’ तुमने इतना सम्मान प्राप्त किया, तुमने अपनी प्रतिष्ठा पर धब्बा लगाया और वहां से तुमने वापसी की। एक तरह से नया जीवन मिला है। आप क्या करने की कोशिश कर रहे हैं?

अफरीदी ने आगे बताया- क्या यह खेलने का तरीका है? आपके आसपास जूनियर्स हैं, आप अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ फैंस हैं जो इसे देखकर मायूस हो गए हैं। यहां तक कि हमने भी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है और कभी-कभी कैमरा हमें पकड़ लेता था। परिवार हैं, बच्चे आपको टेलीविजन पर देख रहे हैं। आक्रामकता ठीक है, लेकिन इसे नियंत्रण में रखें।

हालांकि, कराची के कप्तान इमाद वसीम अपने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के समर्थन में सामने आए। इमाद ने कहा- एक तेज गेंदबाज को आक्रामक होना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि वह जानबूझकर कुछ करता है जहां तक मैच अधिकारियों की ओर से उन पर कोई आपत्ति नहीं है तो मुझे कोई भ आपत्ति नहीं है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...