9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलमोहम्मद सिराज का ICC रैंकिंग में तूफान, सभी को पछाड़ा, बने नंबर-1...

मोहम्मद सिराज का ICC रैंकिंग में तूफान, सभी को पछाड़ा, बने नंबर-1 वनडे गेंदबाज

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने धमाल मचा दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने का सिराज को बम्पर फायदा मिला है. वह इंटनरेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं. सिराज के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है.

मोहम्मद सिराज अब नंबर-1 वनडे गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को पछाड़ा है. सिराज 729 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं. जबकि हेजलवुड 727 अंक के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं.

डेब्यू के तीन साल बाद दूसरा वनडे मैच खेला
सिराज ने 15 जनवरी 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड मैच से वनडे में डेब्यू किया था. इस मैच में सिराज को विकेट नहीं मिले और ना ही उसके बाद अगले तीन साल तक कोई वनडे मैच खेलने का मौका मिला. सिराज ने करियर का दूसरा वनडे तीन साल बाद 6 फरवरी 2022 को खेला था.

इसके बाद सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया और पीछे मुड़कर नहीं देखा. सिराज ने अब तक टीम इंडिया के लिए कुल 21 वनडे मैच खेले, जिसमें 20.73 की औसत से 38 विकेट झटके हैं. हाल ही में सिराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन में से दो वनडे मैच खेले, जिसमें 5 विकेट लिए. इससे ठीक पहले श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों में 9 विकेट लेकर तहलका मचाया था.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...