15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलचैंपियंस ट्रॉफी विनर भारतीय हॉकी टीम पर हुई पैसों की बारिश, फेडरेशन...

चैंपियंस ट्रॉफी विनर भारतीय हॉकी टीम पर हुई पैसों की बारिश, फेडरेशन ने किया प्राइज मनी का ऐलान!

Published on

नई दिल्ली

भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने रिकॉर्ड 5वीं बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। भारत के लिए इस जीत में एकमात्र गोल जुगराज सिंह ने किया। इस तरह एशियन चैंपियंस ट्रॉफी बनने पर टीम इंडिया को प्राइज हॉकी इंडिया ने भी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए इनामी राशि का ऐलान किया। हॉकी इंडिया ने टीम इंडिया के हर खिलाड़ी को 3-3 लाख रुपए का नकद पुरस्कार देगी। इसके अलावा सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख दिया जाएगा।

वहीं पहले स्थान पर रहने वाली टीम इंडिया को एशियन हॉकी फेडरेशन की तरफ से सोने का तमगे के साथ चैंपियंस ट्रॉफी और पुरस्कार राशि दिया गया। भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह टूर्नामेंट के स्टार परफॉर्मर रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया और इनाम के तौर 2 हजार यूएस डॉलर का नकद पुरस्कार दिया गया।

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने जीता दूसरा गोल्ड
कप्तान हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में बैक टू बैक दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में हरमनप्रीत सिंह पूरे टूर्नामेंट में अपने दमदार खेल से छाए रहे। उन्होंने भारत के लिए 7 गोल दाग कर टॉप स्कोरर रहे। यही कारण है कि उन्हें हीरो ऑफ द टूर्नामेंट से नवाजा गया। हालांकि, फाइनल मैच में उन्होंने गोल के अवसर को गंवा दिया, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया चैंपियन बनने में सफल रही।

तीसरे स्थान पर रहा पाकिस्तान
भारत से फाइनल में हारने वाली मेजबान चीन की टीम दूसरे स्थान पर पहते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल के मैच में साउथ कोरिया को हराकर तीसरे स्थान पर अपना कब्जा जमाया। इस तरह पाकिस्तानी टीम ने तीसरे स्थान पर रही।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...