7.3 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeखेलभार्गव भट्ट के सामने मुंबई ने टेक दिए घुटने, 42 बार की...

भार्गव भट्ट के सामने मुंबई ने टेक दिए घुटने, 42 बार की चैंपियन को बड़ौदा ने यूं हराया

Published on

वडोदरा

बाएं हाथ के स्पिनर भार्गव भट्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट चटकाए जिससे बड़ौदा ने सोमवार को रणजी ट्रॉफी 2024 के ग्रुप ए मैच के अंतिम दिन गत चैंपियन मुंबई को 84 रन से हरा दिया। यह मैच उतार चढ़ाव वाला रहा। लेकिन अंतिम दिन 34 साल के भट्ट की तूती बोली। उन्होंने दूसरी पारी में 55 रन देकर छह विकेट लिए और मुंबई की बल्लेबाजी को तहस-नहस करके अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई।

जीत के लिए 262 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 42 बार की चैंपियन मुंबई की टीम 48.2 ओवर में 177 रन पर आउट हो गई। मुंबई को अंतिम दिन जीत के लिए 220 रन की जरूरत थी जबकि उसके आठ विकेट बचे हुए थे। उसने सुबह दो विकेट पर 42 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई लेकिन शीर्ष स्कोरर सिद्धेश लाड (59) और श्रेयस अय्यर (30) को छोड़कर उसका कोई भी अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया।

मुंबई ने इस तरह से 38.5 ओवर में अपने बाकी बचे आठ विकेट गवा दिए। इस बीच उसकी टीम केवल 135 रन ही बना सकी। कप्तान अजिंक्य रहाणे (12) सोमवार को आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे। भट्ट ने उन्हें आउट करने के बाद आयुष म्हात्रे (22) को भी पवेलियन भेजा। अय्यर और लाड के विकेट भी भट्ट ने हासिल किये। बड़ौदा ने अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए थे जिसके जवाब में मुंबई की टीम 214 रन बनाकर आउट हो गई थी। बड़ौदा ने दूसरी पारी में 185 रन बनाकर मुंबई के सामने मुश्किल लक्ष्य रखा था।

उधर दिल्ली में सर्विसेज की टीम ने मेघालय को पारी और 65 रन से हराया। सेना की टीम ने 402 रन बनाए जिसके जवाब में मेघालय की टीम 233 और 104 रन ही बना सकी। आपको बता दें कि बड़ौदा को जीत दिलाने वाले भार्गव भट्ट आईपीएल भी खेल चुके हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए ही सिर्फ आईपीएल खेला। भट्ट के नाम आईपीएल में खेले गए 17 मैचों में 12 विकेट हैं।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ICC को तगड़ा झटका! JioHotstar ने वापस लिया हाथ, बोर्ड फंसा गहरे ‘संकट’ में!

आईसीसी (ICC) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी ज़ोरों से शुरू कर दी...