16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलनवीन-उल-हक ने मांगी माफी, विराट ने दिल खोलकर लगाया गले, दुश्मनी हुई...

नवीन-उल-हक ने मांगी माफी, विराट ने दिल खोलकर लगाया गले, दुश्मनी हुई एंड

Published on

नई दिल्ली

विश्व कप 2023 में बुधवार की रात जैसे ही भारतीय बल्लेबाज अफगानिस्तान की गेंदबाजी आक्रमण पर पूरी तरह से हावी हो गए, क्रिकेट फैंस को एक दिल छू लेने वाला नजरा भी देखने को मिला। फिरोज शाह कोटला स्टेडियम (वर्तमान में अरुण जेटली स्टेडियम) के अपने होमग्राउंड पर भारतीय स्टार विराट कोहली ने मैच के दौरान अफगानिस्तान के गेंदबाज नवीन-उल-हक को गर्मजोशी से गले लगाया। यह क्षण दिलचस्प था क्योंकि कुछ महीने पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच तगड़ी बहस हो गई थी। इतना ही नहीं इसके बाद नवीन को अक्सर विराट-विराट की हूटिंग का शिकार भी होना पड़ता था। अब विराट कोहली और नवीन-उल-हक के सुलह का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग दोनों ही खिलाड़ियों की खेल भावना की सराहना कर रहे हैं।

https://twitter.com/i/status/1712120655792025779

ईशान किशन के रूप में 156 रन पर भारत का पहला विकेट गिरने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए। ऐसे में अफगान कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने बॉल नवीन-उल-हक को थमा दी और दर्शक कोहली-कोहली का नारा लगाने लगे। नवीन की एक गेंद खेलकर विराट कोहली ने सिंगल चुराया। इस दौरान नवीन ने रन भाग रहे विराट को रास्ता नहीं दिया और अपनी जगह पर ही खड़े रह गए। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कंधे को थपथपाया और कोहली ने भी बड़ा दिल दिखाया और पुरानी बातों को भूलते हुए उन्हें मुस्कुरा कर अंगूठा दिखाया। इसके बाद विराट ने फैंस की ओर इशारा करके नवीन के खिलाफ नारेबाजी बंद करने का भी निवेदन किया।

मैच की बात करें तो अफगानिस्ता ने भारत के सामने 273 रन का लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 131 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को 90 गेंद पहले आठ विकेट की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। विराट कोहली ने 56 गेंद में 55 रन की नाबाद पारी खेली और अंतिम चौका जड़कर मैच अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान रोमांचक मुकाबले से पहले यह भारत की बड़ी जीत है।

273 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा और ईशान किशन ने 156 रनों की मजबूत साझेदारी के साथ शुरुआत की। ईशान किशन 50 रन से ठीक पहले आउट हो गए, लेकिन विराट कोहली ने आकर सुनिश्चित किया कि काम पूरा हो जाए। अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर रोहित शर्मा आईसीसी विश्व कप में सबसे ज्यादा सेंचुरी ठोकने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इस दौरान उन्होंने और भी कई कीर्तिमान स्थापित किए।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...