7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलनवाज कोई मसला नहीं है, हम सब हारे हैं, बब्बर शेर बने...

नवाज कोई मसला नहीं है, हम सब हारे हैं, बब्बर शेर बने बाबर अब क्या ज्ञान देंगे?

Published on

पर्थ:

पाकिस्तान और उसके बब्बर शेर कहे जाने वाले बाबर आजम के साथ गजब मजाक हो गया। पहले भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को 4 विकेट से हराया तो रही सही कसर जिम्बाब्वे ने पूरी कर दी। यहां सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पाकिस्तान के दोनों ओपनर टी-20 वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-5 में हैं। मोहम्मद रिजवान नंबर वन तो कप्तान बाबर चौथे नंबर पर। सूरमा बल्लेबाजों से भरी ये टीम 130 रन नहीं बना पाई। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों ही मैचों एक तरह से हार के लिए सबसे बड़े विलेन मोहम्मद नवाज बन गए।

दरअसल, वह भारतीय टीम के खिलाफ आखिरी ओवर में 16 रन नहीं बचा पाए तो जिम्बाब्वे के खिलाफ वह हीरो बनते-बनते रह गए। उन्होंने 18 गेंदों में 22 रन की पारी जरूरत खेली, लेकिन जब पाकिस्तान को आखिरी दो गेंदों में 3 रनों की जरूरत थी तो नवाज रन आउट हो गए। यहां सबसे शर्मनाक बात तो यह है कि भारत के खिलाफ हार पर नवाज का बचाव करने वाले कप्तान बाबर आजम अब क्या कहेंगे?

भारत से हार के बाद ज्ञान देते नजर आए थे बाबर
भारत से हार के बाद अपनी तथाकथित ऐतिहासिक स्पीच में बाबर आजम ने कहा था कि यह हम सब की हार है। कोई किसी एक खिलाड़ी पर उंगली नहीं उठाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि अभी बहुत मैच बाकी हैं। गलतियों से सीखकर आगे बढ़ना है। हालांकि, अब तक पाकिस्तान की हार में एक बार फिर नवाज विलेन बन गए हैं तो बाबर आजम ड्रेसिंग रूम में क्या कुछ कहेंगे यह शायद उन्हें भी नहीं पता, क्योंकि दो हार के बाद पाकिस्तान को न सिर्फ सेमीफाइनल के लिए हर मैच जीतना जरूरी हो जाएगा, बल्कि उसे दूसरी टीमों के सहारे भी रहना पड़ेगा।

हार के बाद क्या बोले बाबर
दूसरी ओर, अगर मैच में हार के बाद की बात करें तो उन्होंने अपने बयान कहा- हम आधे टाइम में ही 130 रन बना लेते। बहुत निराशाजनक प्रदर्शन, हमने बल्लेबाजी में ठीक नहीं किया। हमारे पास अच्छे बल्लेबाज हैं, लेकिन दोनों सलामी बल्लेबाज पावरप्ले में आउट हो गए। जब शादाब और शान साझेदारी कर रहे थे, दुर्भाग्य से शादाब आउट हो गए और फिर बैक-टू-बैक विकेट गिरने से हम पर दबाव बन गया। पहले 6 ओवरों में हमने नई गेंद का अच्छा इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन बाद में विकेट झटके। हम बैठेंगे, अपनी गलतियों पर चर्चा करेंगे और हम कड़ी मेहनत करेंगे और अपने अगले गेम में मजबूत वापसी करेंगे।

ऐसा रहा मैच का रोमांच
मैच में की बात करें तो जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट पर 130 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही। खुद बाबर 4 रन बनाकर हो गए। इसके बाद तो ‘तू चल मैं आया…’ के अनुसार विकेट गिरते रहे। इस तरह पाकिस्तानी टीम 8 विकेट पर 129 रन बना सकी।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...