19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलफखर जमां के तूफान में उड़ी न्यूजीलैंड, पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में...

फखर जमां के तूफान में उड़ी न्यूजीलैंड, पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में बरकरार

Published on

बेंगलुरु ,

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के एक अहम मुकाबले में डीएलएस नियम के तहत 21 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम अंकतालिका में अफगानिस्तान को पछाड़कर पांचवें नंबर पर आ गई है.न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान तीनों के ही आठ-आठ अंक है, लेकिन बेहतर नेट-रनरेट के न्यूजीलैंड चौथे नंबर पर है. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के एक-एक मैच बचे हैं, वहीं अफगानिस्तान को दो मुकाबले खेलने हैं. पाकिस्तान की जीत के साथ ही साउथ अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है.

फखर जमां ने खेली तूफानी शतकीय पारी
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 401 रनों का स्कोर खड़ा किया था. हालांकि बारिश के चलते टारगेट पाकिस्तान को 41 ओवर्स में 342 रनों का कर दिया गया. जब पाकिस्तान ने 25.3 ओवरों में एक विकेट पर 200 रन बनाए थे, तभी फिर से बारिश आ गई. उस समय पाकिस्तान 21 रनों से आगे था.

पाकिस्तान की जीत में ओपनर फखर जमां की अहम भूमिका रही. फखर ने 81 गेंदों पर नाबाद 126 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और आठ चौके लगाए. कप्तान बाबर आजम भी 63 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 66 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे. बाबर-फखर के बीच 194 रनों की नाबाद साझेदारी हुई. अब्दुल्लाह शफीक पाकिस्तान की ओर से आउट होने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे, जिन्हें टिम साउदी ने चलता किया.

रवींद्र ने वर्ल्ड कप में लगाया अपना तीसरा शतक
न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 401-6 (50 ओवर्स) का एवरेस्टनुमा स्कोर खड़ा क‍िया था. ओपन‍िंग करने आए डेवोन कॉन्वे (35) और रच‍िन रवींद्र ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की पार्टनरश‍िप की. इसके न्यूजीलैंड की ओर कप्तान केन व‍िल‍ियमसन (95) और रच‍िन रवींद्र (108) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की हालत खराब कर दी.

केन और रच‍िन ने 180 रनों की पार्टनरश‍िप की. इस दौरान पाकिस्तान के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते द‍िखे. न्यूजीलैंड का जो बल्लेबाज आया उसने पाकिस्ती गेंदबाजों की हवा निकाली. केन और रवींद्र के आउट होने के बाद डेरेल म‍िचेल (29), मार्क चैपमैन (39), ग्लेन फ‍िल‍िप्स (41) ने तेज तर्रार पार‍ियां खेलीं. वहीं म‍िचेल सेंटनर (26) ने भी अंत में पाक‍िस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली.

पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर हुई पिटाई
पाकिस्तान की ओर से मैच में सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद वसीम रहे. उन्होंने 10 ओवर में 60 रन देकर 3 व‍िकेट झटके. वही शाहीन शाह आफरीदी ने 10 ओवर में 90 रन लुटा द‍िए. यह विश्व कप इतिहास में किसी पाकिस्तानी गेंदबाज का सबसे महंगा स्पेल है. वहीं हसन अली की भी खूब प‍िटाई हुई. उन्होंने 10 ओवर में 82 रन देकर 1 विकेट लिया. हार‍िस रऊफ भी पिटाई खाने में पीछे नहीं रहे. उन्होंने तो अपने 10 ओवर में 85 रन दे डाले.

ऐसे गिरे न्यूजीलैंड के व‍िकेट
पहला व‍िकेट: डेवोन कॉन्वे (35), विकेट-हसन अली, (1-68)
दूसरा व‍िकेट: केन व‍िल‍ियमसन (95), व‍िकेट-इफ्तिखार अहमद (2-248)
तीसरा व‍िकेट: रच‍िन रव‍ींद्र (108), व‍िकेट- मोहम्मद वसीम (3-261)
चौथा व‍िकेट: डेर‍िल म‍िचेल (29), व‍िकेट- हार‍िस रऊफ (4-318)
पांचवां विकेट: मार्क चैपमैन (39), विकेट- मोहम्मद वसीम (345-5)
छठा विकेट: ग्लेन फ‍िल‍िप्स (41), व‍िकेट- मोहम्मद वसीम (388-6)

केन व‍िल‍ियमसन की हुई वापसी
पाकिस्तानी टीम में इस मैच के लिए एक अहम बदलाव हुआ, इस मैच से उसामा मीर को बाहर किया गया और और हसन अली की वापसी हुई. वहीं न्यूजीलैंड की टीम में भी दो बदलाव देखने को म‍िले, मैट हेनरी के स्थान पर ईश सोढ़ी टीम में आए, वहीं विल यंग के स्थान कीवी कप्तान केन की वापसी हुई.

रच‍िन रवींद्र ने जड़ा वर्ल्ड कप में तीसरा शतक
इस विश्व कप में रचिन रवींद्र का तीसरा शतक, उनके पहले विश्व कप संस्करण में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे अधिक शतक है. वनडे वर्ल्ड कप में रचिन के तीन शतक न्यूजीलैंड के किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा हैं. न्यूजीलैंड के छह खिलाड़ियों के नाम विश्व कप में दो-दो शतक हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...