6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeखेलनो बॉल, चौका-छक्का, आउट… मैच के आखिरी ओवर में सब हो गया,...

नो बॉल, चौका-छक्का, आउट… मैच के आखिरी ओवर में सब हो गया, ऐसे लिखी GT ने जीत की कहानी

Published on

मुंबई

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला हुआ। बारिश ने इस मैच में दो बार खलल डाला। मैच में गुजरात ने आखिरी गेंद पर तीन विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ गुजरात लीग में टॉप पर पहुंच गई है। मैच में कई उतार-चढ़ाव आए और दर्शक अंत तक अपनी सीटों से चिपके रहे। गुजरात टाइटंस ने 156 रनों का पीछा करते हुए यह रोमांचक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में आखिरी ओवर में गुजरात की टीम को 15 रन की जरूरत थी और गुजरात ने इस टारगेट को आखिरी गेंद पर चेज कर लिया।

आखिरी ओवर में क्या हुआ?
बारिश के बाद मैच को 19 ओवर का कर दिया गया। टाइटंस को आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए थे। दीपक चाहर ने आखिरी ओवर डाला। यह ओवर बहुत ही रोमांचक रहा। राहुल तेवतिया ने पहली गेंद पर चौका मारा। फिर एक रन लिया। गेराल्ड कोएत्जी ने चाहर की गेंद पर छक्का मारा। यह गेंद नो-बॉल थी। तेवतिया ने फ्री हिट पर रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया। अगली गेंद पर दीपक चाहर ने कोएत्जी को आउट कर दिया। लेकिन, अर्शद खान ने दबाव में भी धैर्य बनाए रखा। उन्होंने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर गुजरात टाइटंस को यादगार जीत दिला दी।

मैच में क्या हुआ?
गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ट्रेंट बोल्ट ने फॉर्म में चल रहे साई सुदर्शन को जल्दी आउट कर दिया। कप्तान शुभमन गिल (43) और जोस बटलर (30) ने दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। वे आसानी से लक्ष्य का पीछा करते दिख रहे थे। लेकिन, आश्विनी कुमार ने बटलर को आउट कर दिया। आश्विनी कुमार, कोर्बिन बॉश की जगह कनकशन सब्सीट्यूट के तौर पर आए थे। शेरफेन रदरफोर्ड ने 14 गेंदों में तेज पारी खेलकर टाइटन्स को आगे रखा। इसके बाद बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा।

मैच फिर से शुरू हुआ तो जसप्रीत बुमराह छा गए। उन्होंने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को शानदार गेंद पर बोल्ड कर दिया। फिर शाहरुख खान को भी बोल्ड किया। दूसरी तरफ से बोल्ट और आश्विनी ने रदरफोर्ड और राशिद खान को आउट कर दिया। इसके बाद फिर बारिश आ गई। मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और आश्विनी कुमार ने दो-दो विकेट लिए।

मुंबई की टीम नहीं बना पाई अच्छा स्कोर
वानखेड़े स्टेडियम को आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। इसलिए 155 रन को अच्छा स्कोर नहीं माना जाता। लेकिन, पिच में गेंदबाजों के लिए भी कुछ मदद थी। स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद मिल रही थी। गुजरात की फील्डिंग शुरुआत में अच्छी नहीं रही। लेकिन, उन्होंने बाद में अच्छी वापसी की। राशिद खान ने अपनी लय वापस पाई। गुजरात ने पावरप्ले में तीन कैच छोड़े। इसके बावजूद उन्होंने अच्छी वापसी की। स्पिनरों राशिद और आर साई किशोर ने मुंबई इंडियंस पर दबाव बनाया। मुंबई इंडियंस 97/2 से 113/6 पर आ गई।

विल जैक्स को दो बार जीवनदान मिला। सूर्यकुमार यादव को भी एक बार जीवनदान मिला। कोई भी टीम इतने मौके नहीं छोड़ सकती। लेकिन, गुजरात टाइटंस ने हार नहीं मानी। वे लगातार कोशिश करते रहे। उन्होंने बीच के ओवरों में मुंबई इंडियंस को परेशान किया। मुंबई इंडियंस आखिरी ओवरों में तेजी से रन नहीं बना पाई। जैक्स ने अर्धशतक बनाया। यह आईपीएल 2025 में उनका पहला अर्धशतक था।

कोर्बिन बॉश ने 22 गेंदों में 27 रन बनाए। उन्होंने दो छक्के और एक चौका मारा। इससे मुंबई इंडियंस 150 के पार पहुंच गई। सूर्यकुमार और जैक्स ने जीवनदान का फायदा उठाया। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 71 रन जोड़े। लेकिन, उनके लगातार आउट होने से गुजरात के स्पिनरों ने दबाव बना दिया। राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी की।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...