32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलकोई माई का लाल ऐसा छक्का नहीं मार सकता... मैच का बायकॉट...

कोई माई का लाल ऐसा छक्का नहीं मार सकता… मैच का बायकॉट करने वाले अकमल ने की विराट की तारीफ

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। मैच में भारत ने विराट कोहली की दमदार 82 रनों की पारी से आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। इस तरह मेलर्बन में चार विकेट से पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने विश्व कप के अपने अभियान को धमाकेदार अंदाज में शुरू किया। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में कोहली ने जिस तरह की बल्लेबाजी की वह काबिले तारीफ थी। यही कारण है कि खुद पाकिस्तानी क्रिकेटर भी उनकी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

भारत-पाक मैच को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने ARY चैनल पर विराट कोहली को लेकर कहा कि भारत के इस खिलाड़ी ने साबित कर दिया कि मॉडर्न डे क्रिकेट में उससे बड़ा कोई नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘लक्ष्य का पीछा करने की बात हो या फिर मैदान पर खुद को दिखाने कि वह हर तरह से आगे रहता है। मेलबर्न में विराट ने हारिस रउफ को जो छक्का मारा ना, जो मैंने पहले ही कही थी कि वो जो शॉट है कोई माई का लाल नहीं मार सकता है। इस तरह का शॉट दुनिया में विराट कोहली के अलावा और कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं मार सकता है।’

इसके अलावा कामरान ने विराट कोहली की हार्दिक पंड्या के साथ हुई साझेदारी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘विराट टीम इंडिया का एक बड़ा खिलाड़ी है बावजूद इसके जब वह हार्दिक के साथ बल्लेबाजी कर रहा था तो वह उसकी बात सुन रहा है। विराट के सामने हार्दिक तो जूनियर ही लेकिन वह तब भी उसकी बात मान रहा था। विराट कोहली वाकई एक शानदार खिलाड़ी हैं।’

शुरुआती झटके के बाद विराट ने संभाली पारी
पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में विराट कोहली ने तब भारतीय को पारी को संभाला जब 31 रन के स्कोर पर चार विकेट गर चुके थे। यहां से उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ मजबूत साझेदारी की। कोहली ने अपने 82 रनों की पारी में 53 गेंदों का सामना किया। वहीं हार्दिक के साथ उन्होंने पांचवें विकेट लिए 113 रनों की मजबूत साझेदारी की। अपनी इस पारी में विराट ने 4 छक्के और 6 चौके भी लगाए।

भारत ने टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी
पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था। पाकिस्तानी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी थी। वहीं इसके जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। हालांकि विराट और हार्दिक ने मिलकर टीम को मुश्किल से उबारा और टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ एक रोमांचक जीत दिलाई।

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...