15 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलन पोस्ट, न बयान, न ड्रामा... IPL 2024 में ऋषभ पंत से...

न पोस्ट, न बयान, न ड्रामा… IPL 2024 में ऋषभ पंत से भी खतरनाक दिनेश कार्तिक ने क्यों चुपचाप लिया संन्यास

Published on

नई दिल्ली

एक ओर जहां दुनिया एमएस धोनी के रिटायरमेंट का इंतजार पिछले 3-4 साल से कर रही है तो दूसरी ओर भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने चुपचाप क्रिकेट किट खूंटी पर टांग दिया है। कोई खिलाड़ी रिटायरमेंट की स्पीच में जहां भावुक होता है, प्रेस कॉन्फ्रेंस करता है, तमाम लोगों को अपने करियर की सफलता में सहयोग के लिए शुक्रिया कहता है तो डीके ने बेहद सामान्य तरीके से पवेलियन लौटने का फैसला किया। कोई ड्रामा नहीं, कोई भावुक पोस्ट नहीं, किसी तरह की बयानबाजी नहीं। जब आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर में राजस्थान ने बेंगलुरु को हराया तो उनकी आंखें नम थीं। वह पवेलियन लौटते समय दस्ताने को हवा में लहरा रहे थे, मानों अलविदा कह रहे हों।

यह मेरा आखिरी आईपीएल… दिनेश कार्तिक ने पहले ही कर दिया था इशारा
विराट कोहली यह जानते थे शायद, तभी तो वह दिनेश कार्तिक को गले लगाते नजर आए। हालांकि, बाद में डीके को उनके साथियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में हार के साथ अपने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) करियर का अंत कर दिया। कार्तिक ने पहले ही संकेत दे दिया था कि यह IPL उनका आखिरी IPL होगा, को अहमदाबाद में मैच के समापन के बाद उनके साथियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

कार्तिक ने दस्ताने लहराए, भावुक हुए, लेकिन कुछ नहीं बोले
कार्तिक ने हालांकि खुद इस विषय पर बात नहीं की, लेकिन लीग के ब्रॉडकास्टर ने एलिमिनेटर मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके संन्यास की खबर की पुष्टि की। 16 साल पहले टी20 लीग में पदार्पण करने वाले कार्तिक खेल के इस प्रारूप में सबसे बेहतरीन फिनिशरों में से एक हैं। आईपीएल के डिजिटल ब्रॉडकास्टर जियो सिनेमा ने सोशल मीडिया पर आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज को करियर के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्तिक ने अपने दस्ताने उतारे और प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया, जबकि आरसीबी के खिलाड़ी स्टेडियम में घूमकर दर्शकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दे रहे थे।

ऐसा शानदार रहा डीके का आईपीएल करियर
विराट कोहली ने कार्तिक को गले लगा लिया, जो अपनी भावनाओं पर काबू पाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। कार्तिक ने अपने आईपीएल करियर का अंत 257 मैचों में 4,842 रन के साथ हुआ, जिसमें 22 अर्धशतक शामिल हैं। अपने शानदार आईपीएल करियर में 17 साल खेले और कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी भी की, जबकि मुंबई इंडियंस के लिए 2013 में खिताब भी जीता। बता दें कि उन्होंने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए डेब्यू किया था। वह 6 टीमों के लिए खेले। इस तरह से पार्थिव पटेल के बाद दिनेश कार्तिक के करियर का भी अंत हो गया है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अभी भी कुछ धूम धड़ाका करने का दम रखते हैं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...