18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलकोहली-रोहित नहीं, यह खिलाड़ी है पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा, रमीज राजा...

कोहली-रोहित नहीं, यह खिलाड़ी है पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा, रमीज राजा का बड़ा बयान

Published on

अहमदाबाद

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा का मानना है कि बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव पाकिस्तान के बल्लेबाजों को खूब परेशान कर सकते हैं, क्योंकि बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम को स्पिन के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया है। भारत के विश्व कप-2023 के शुरुआती मैच में कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। फिर, अफगानिस्तान के खिलाफ भी वो किफायती नजर आए।

इस साल 2023 में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज होने के नाते, उम्मीद है कि वह शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा एंड कंपनी के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। रमीज राजा ने कहा, ‘मेरा मानना है कि विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी होंगे और निश्चित रूप से महत्वपूर्ण प्रदर्शन करेंगे क्योंकि वह उनके खिलाफ शानदार रहे हैं।

साथ ही पाकिस्तान का गेंदबाजी आक्रमण भी कोहली के अनुकूल है।’ राजा ने कहा, ‘मुझे यह भी लगता है कि कुलदीप यादव सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज होंगे। मेरा मानना है कि कुलदीप यादव को टीम में पाकिस्तान को ध्यान में रखकर शामिल किया गया है क्योंकि बाबर आजम की टीम कलाई की स्पिन के खिलाफ संघर्ष करती है।’भारत की तरह ही पाकिस्तान ने भी विश्व कप में अपने दोनों मैच जीते हैं, लेकिन राजा ने बताया कि बाबर आजम को प्रतियोगिता में बोर्ड पर रन बनाने की जरुरत है क्योंकि वो टीम के मुख्य बल्लेबाज हैं।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...