5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा ही नहीं... ये प्लेयर भी खेलेगा अपना आठवां T20 वर्ल्ड...

रोहित शर्मा ही नहीं… ये प्लेयर भी खेलेगा अपना आठवां T20 वर्ल्ड कप

Published on

नई दिल्ली,

टी20 वर्ल्ड कप 2022 अगले महीने की 16 तारीख से ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने जा रहा है. पहला टी20 वर्ल्ड कप साल 2007 में साउथ अफ्रीका में खेला गया था और अब आठवीं बार इस टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है. खास बात यह है कि इस साल के टी20 वर्ल्ड कप में दो खिलाड़ी ऐसे भी होंगे जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के पिछले सभी 7 संस्करण में भाग लिया था.

रोहित शर्मा 2007 WC का भी थे हिस्सा
इनमें से एक खिलाड़ी भारत और दूसरा प्लेयर बांग्लादेश का है. जब भारत ने साल 2007 में एमएस धोनी के नेतृत्व में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था तो रोहित शर्मा भी उस टीम का हिस्सा थे. रोहित अभी तक सभी सात टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे हैं और वह आगामी वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखाई देंगे. रोहित ने अब टी20 वर्ल्ड कप में कुल 33 मैचों में 38.50 की औसत से 847 रन बनाए हैं.

बांग्लादेश के ऑलराउंर शाकिब अल हसन भी वैसे प्लेयर हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के हर सीजन में भाग लिया है. शाकिब अल हसन इस बार बांग्लादेश की कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 31 मैचों में 26.84 की औसत से 698 रन बनाने के अलावा 41 विकेट भी हासिल किए हैं. शाकिब अल हसन ने हाल ही में एशिया कप के जरिए बांग्लादेश के टी20 टीम की फिर से कप्तानी संभाली थी. इससे पहले शाकिब को इस साल जून में मोमिनुल हक के हटने के बाद टेस्ट टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया था.

इन खिलाड़ियों के पास भी था मौका लेकिन…
वैसे क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, मुश्फिकुर रहमान, महमूदुल्लाह, शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2007 से 2021 के दौरान लागातार 7 टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था, लेकिन अबकी बार वह पार्ट नहीं होंगे. ब्रावो, मुश्फिकुर रहीम और हफीज रिटायरमेंट ले चुके हैं, वहीं बाकी खिलाड़ियों को टीमों ने जगह नहीं दी है.

रोहित से इस बार शानदार खेल की आस
पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वह सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी. वैसे भी भारत ने काफी सालों से कोई आईसीसी खिताब नहीं जीता है. ऐसे में भारतीय प्रशंसकों को उम्मीद है कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम टी20 विश्व कप जीतकर इस सूखे को जरूर खत्म करेगी. टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 2013 में आईसीसी खिताब जीता था. तब एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...