9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलविराट-बुमराह नहीं बल्कि ये खिलाड़ी पलट रहा मैच, भारत की लगातार चार...

विराट-बुमराह नहीं बल्कि ये खिलाड़ी पलट रहा मैच, भारत की लगातार चार जीत का सबसे बड़ा शिल्पकार

Published on

नई दिल्ली

वर्ल्ड कप में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला जमकर रन उगल रहा है। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में तेज गेंदबाज आग उलग रहे हैं तो कुलदीप यादव की फिरकी में विरोधी फंसते चले जा रहे हैं। भारत लगातार चार मैच जीतकर टूर्नामेंट का फेवरेट कहला रहा है, लेकिन टीम की इस सफलता में बड़े चेहरों के बीच रविंद्र जडेजा का नाम कहीं खो सा गया है। असल मायनों में मिडिल ओवर्स में उनके कमाल से ही टीम इतनी घातक बन पाई है, लेकिन उनका योगदान कहीं छिप जा रहा है।

मिडिल ओवर्स में तुरुप का इक्का
अपनी कुशल गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग के बूते रविंद्र जडेजा उपयोगिता के मामले में निसंदेह भारत के ‘सबसे मूल्यवान खिलाड़ी’ साबित हो रहे हैं। वह मौजूदा विश्व कप में बीच के ओवरों में टीम के तुरुप का इक्का बन गए हैं। मौजूदा विश्व कप में जडेजा ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिनके बिना इस भारतीय टीम की कल्पना करना मुश्किल है। जडेजा ने मौजूदा विश्व कप में चार मैचों में सात विकेट लिए है, लेकिन इस दौरान वह अपनी धारदार गेंदबाजी से रनों पर अंकुश लगा कर बल्लेबाजी टीम पर दबाव बनाने में सफल रहे है। यह उनकी सटीकता ही है, जिसने कुलदीप यादव को दूसरे छोर से अधिक आक्रमण करने का मौका दिया है।

जड्डू के खिलाफ रन बनाना मुश्किल
रविंद्र जडेजा ने अब तक चार मुकाबलों में 37.5 ओवर में 131 डॉट गेंदें (21.5 ओवर) फेंकी हैं। डॉट बॉल प्रतिशत आश्चर्यजनक रूप से 58.22 है। इन चार मैचों में उनके खिलाफ सिर्फ 11 बाउंड्री (नौ चौके और दो छक्के) लगे हैं। जडेजा से जब पूछा गया कि आप इस विश्व कप में क्या अलग कर रहे है तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अगर आपको अपनी रणनीति बताउंगा। आप अंग्रेजी में छाप देंगे और लोग इसके बारे में जान जाएंगे।’

क्या अलग कर रहे जड्डू?
भारत के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक ने जडेजा की गेंदबाजी में आई बदलाव के बारे में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘जडेजा विश्व कप के दौरान अपनी गेंदबाजी में अच्छा मिश्रण कर रहे हैं। आप पहले के उनके एक्शन को देखें, तो यह राउंड आर्म हुआ करता था, इस वजह से वह बहुत सारे अंडर-कटर फेंकते थे। जडेजा अब ‘राउंड आर्म’ गेंदबाजी करने से बच रहे है और गेंद को दोनों ओर घुमाने पर ध्यान दे रहे है। उनकी गेंद सिम पर गिर कर अधिक उछाल प्राप्त कर रही है और इससे बल्लेबाज गच्चा खा रहे हैं।’

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...