14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलदेश से बढ़कर कुछ नहीं.. भारत को तोड़ने वाले खालिस्तानी सिंगर शुभ...

देश से बढ़कर कुछ नहीं.. भारत को तोड़ने वाले खालिस्तानी सिंगर शुभ को विराट ने दिखाई औकात”’

Published on

नई दिल्ली

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कनाडा के रहने वाले पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह उर्फ शुभ को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। जाहिर तौर पर, विवादास्पद ‘खालिस्तानी आंदोलन’ के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर शुभ को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। खालिस्तानी आंदोलन, पंजाब को भारत से अलग देश बनाने की मांग करता है। इस आंदोलन को हमेशा भारतीयों और भारत सरकार के गुस्से का सामना करना पड़ा है। इस बीच युवाओं के पसंदीदा पंजाबी सिंगर शुभ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारत का ऐसा नक्शा शेयर किया, जिससे पंजाब, कश्मीर और उत्तर-पूर्वी भाग गायब है। साथ में कैप्शन दिया, ‘पंजाब के लिए प्रार्थना’ इसके चलते उन्हें मुंबई में एक शो से भी हाथ धोना पड़ा था।

वर्ल्ड वाइड मशहूर हैं शुभ
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वायरल पोस्ट को शुभ ने तब शेयर किया था, जब पंजाब पुलिस खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह नाम के भगोड़े की तलाश कर रही थी। शुभ को ओजी, एलिवेटेड और चीक्स जैसे गानों के लिए जाना जाता है। साल 2021 में शुभ ने अपना पहला गाना ‘वी रोलिन’ रिलीज किया था, जिसे यूट्यूब पर 206 मिलियन से अध‍िक व्‍यूज मिल चुके हैं। इन्हें न केवल भारत में बल्कि भारत के बाहर भी कई जगहों पर पसंद किया जाता है।

अब खुल गई असलियत
जब विराट कोहली को शुभ की असलियत के बारे में पता चला, तो उन्होंने उसे अनफॉलो कर दिया। कोहली के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो एशिया कप 2023 के दौरान, भारत के पूर्व कप्तान ने केवल दो मैच में बल्लेबाजी की थी, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ उनके बल्ले से ऐतिहासिक नाबाद 122 रन निकले थे। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्हें शुरुआती दो मैच से आराम दे दिया गया है।

शुरुआती दो वनडे के लिए टीम: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (उप कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

तीसरे और अंतिम वनडे के लिए टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, (उप कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल*, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...