11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलअब मुंबई से मत छीनना वर्ल्ड कप फाइनल... आदित्य ठाकरे के बयान...

अब मुंबई से मत छीनना वर्ल्ड कप फाइनल… आदित्य ठाकरे के बयान पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया जवाब

Published on

मुंबई

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया के जवाब में कहा कि जब महत्वपूर्ण फाइनल के आयोजन की बात आती है तो बोर्ड एक शहर को दूसरे पर प्राथमिकता नहीं दे सकता। ठाकरे ने कहा कि मुंबई में टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत बीसीसीआई के लिए संदेश भी है कि देश की वित्तीय राजधानी से कभी भी किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल मैच मत छीनो। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ठाकरे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘मुंबई में कल का जश्न बीसीसीआई को कड़ा संदेश भी है कि मुंबई से कभी भी विश्व कप फाइनल मत छीनो।’

कोलकाता तो क्रिकेट का मक्का कहा जाता है…
राजीव शुक्ला ने कहा, ‘कोलकाता में भी 1987 विश्व कप का फाइनल हो चुका है और कोलकाता को भारत में क्रिकेट का मक्का कहा जाता है। इसलिए यह फैसला नहीं किया जा सकता कि फाइनल एक विशेष शहर में ही होना चाहिए। मुंबई में कई सेमीफाइनल और फाइनल हो चुके हैं। साथ ही अहमदाबाद मैदान में 1,30,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है तो हमें क्षमता भी देखनी पड़ती है। कोलकाता (ईडन गार्डंस) की क्षमता काफी ज्यादा है, जिसमें करीब 80,000 दर्शकों (66,000 के करीब) दर्शक आ सकते हैं। ऐसा अन्य शहरों में भी है।’

मुंबई हमेशा हमारी प्राथमिकता है लेकिन…
राजीव शुक्ला ने कहा, ‘यह फैसला पूरे देश को और सभी स्टेडियमों को ध्यान में रखकर लिया जाता है। आप सिर्फ एक स्थल तक सीमित नहीं रह सकते। हम मुंबई के लोगों और उनके खिलाड़ियों के स्वागत के लिए इकट्ठा होने को देखकर काफी खुश थे। मुंबई हमेशा हमारी प्राथमिकता है, लेकिन पूरा बीसीसीआई फैसला करता है कि फाइनल कहां कराए जाएं, सेमीफाइनल कहां हों। हर मैच अहम है। मुंबई हमेशा हमारी प्राथमिकता सूची में है, लेकिन यह कहना कि सभी फाइनल एक ही शहर में होने चाहिए। ऐसा किसी भी देश में नहीं होता।’

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...