12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलहे प्रभु... हे हरि राम कृष्ण जगन्नाथम प्रेमानंद... ये क्या हुआ! उर्फी...

हे प्रभु… हे हरि राम कृष्ण जगन्नाथम प्रेमानंद… ये क्या हुआ! उर्फी जावेद ने इस बार सिर मुंडवा लिया? जानिए सच

Published on

उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब कपड़ों के कारण खूब चर्चा में रहती हैं। वैसे, पहले तो उनकी ड्रेसेस को लोग घटिया और वाहियात बोलते थे, लेकिन समय के साथ उर्फी ने फैशन सेंस में थोड़ा बदलाव किया और अचानक उनकी तारीफ भी होने लग गई है। जान्हवी कपूर जैसी एक्ट्रेसेस भी उनके आउटफिट की सराहना कर रही हैं। इस बीच उर्फी ने अपनी एक फोटो से सभी फैंस को चौंका दिया। ये देखकर हर कोई हैरान है और यही पूछ रहा है कि क्या वाकई एक्ट्रेस ने अपना सिर मुंडवा लिया है या फिर ये सिर्फ एक फिल्टर है!

Urfi Javed ने कुछ दिनों पहले अपने नाम की स्पैलिंग बदलकर Uorfi रखा। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की। बिना बाल की। सिर मुंडवाए हुए उर्फी की ये फोटो देखते ही देखते वायरल हो गई। फैंस दंग रह गए। कानाफूसी करने लगे कि आखिर इस तस्वीर के पीछे माजरा क्या है।

उर्फी के फैंस हुए परेशान
उर्फी के इस पोस्ट पर फैंस के कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई है। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि उर्फी ने अपने बाल मुंडवा दिए हैं। Splitsvilla 15 के होस्ट तनुज वीरवानी ने कॉमेंट किया, ‘बता दो ये फिल्टर है प्लीज।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘फिल्टर है ना उर्फी।’ अन्य ने लिखा, ‘ये तो फिल्टर है डार्लिंग पागल बना दिया।’

बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं उर्फी
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी को कई शोज में देखा जा चुका है। वो ‘रिश्ता क्या कहलाता है’ से लेकर ‘कसौटी जिंदगी की’ में नजर आ चुकी हैं। वो ‘बिग बॉस ओटीटी’ सीजन 1 में भी हिस्सा ले चुकी हैं। वो हाल ही में ‘LSD 2’ से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं।

जल्द आने वाला है उर्फी का शो
उर्फी को हाल ही में डेटिंग रिएलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला एक्स4’ में देखा गया था। उन्होंने हाल ही में अपने नए शो ‘फॉलो कर लो यार’ का ऐलान किया था। इस शो को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। ये शो उनकी लाइफ पर बेस्ड है और डायरेक्शन संदीप कुकरेजा ने किया है। इसकी रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...