15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलरोहित के एक शॉट ने शाहीन को किया बर्बाद, बने ऐसा करने...

रोहित के एक शॉट ने शाहीन को किया बर्बाद, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

Published on

कोलंबो

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान टीम सुपर-4 के तहत आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में पाकिस्तान को उम्मीद रही होगी कि जिस तरह उसके पेसरों ने ग्रुप मैच में विकेट चटकाते हुए सफलता दिलाई थी उसी तरह आज भी प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। पिछले मैच में कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली को आउट करने वाले शाहीन अफरीदी का स्वागत अलग अंदाज में हुआ। इसका किसी को भी उम्मीद नहीं थी।

दरअसल, रोहित शर्मा ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर आकाशीय छक्का जड़ा। शाहीन ने पैड को टारगेट करते हुए गेंद की और रोहित शर्मा ने अपने अंदाज में फ्लिक शॉट खेल दिया। गेंद हवा को चीरते हुए डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग बाउंड्री से बाहर जाकर गिरी। इस तरह रोहित शर्मा और भारतीय टीम का खाता खुल गया। इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट वह हुआ जो आज से पहले नहीं हो सका था।

रोहित शर्मा किसी भी वनडे मैच के पहले ओवर में पाकिस्तानी पेसर शाहीन की छक्का जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। हिटमैन से पहले आज तक यह कोई नहीं कर सका था। इसके बाद तो रोहित शर्मा की तारीफ में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X.com पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई। रोहित के इस शॉट के बाद शाहीन थोड़े हिल से गए, क्योंकि उन्हें शुभमन गिल ने टारगेट करते हुए अगले ओवर में 3 चौके ठोके।

रोहित पूरे मूड में दिख रहे थे। उन्होंने 49 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के दम पर 56 रन की पारी खेली। इसमें से 3 छक्के पाकिस्तान टीम के उपकप्तान शादाब खान को जड़े। हालांकि, उन्हें बड़ी हिट लगाने के चक्कर में ही फहीलम अशरफ के हाथों कैच आउट हो गए। बता दें कि मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बॉलिंग करने का फैसला किया था।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...