15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलआउट, आउट... विकेट का जश्न मनाते ऊपर गिरा, जब रविंद्र जडेजा ने...

आउट, आउट… विकेट का जश्न मनाते ऊपर गिरा, जब रविंद्र जडेजा ने दिखाई आंख तो मांगने लगा माफी

Published on

चेन्नई:

बांग्लादेश के फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज हसन महमूद चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन छाए रहे। इस दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिससे भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चोटिल हो सकते थे। तेज गेंदबाज 4 विकेट लेकर आत्मविश्वास से लबरेज था और 5वें विकेट की तलाश में था। इसलिए बार-बार अपील भी कर रहा था, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही थी। इस दौरान एक बार वह विकेट का जश्न मनाते हुए रविंद्र जडेजा के ऊपर ही गिर गए। यह बात जडेजा को अधिक पंसद नहीं आई।

यह घटना भारत की पहली पारी के 50वें ओवर के दौरान हुई, जब जडेजा लगातार विकेट गिरने के बाद भारत की पारी को संभाल रहे थे। उनके साथ दूसरे छोर पर रविचंद्रन अश्विन थे। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने ओवर की शानदार शुरुआत की और हसन महमूद की गेंद पर मिड विकेट पर शानदार छक्का जड़ा। इससे बांग्लादेशी गेंदबाज थोड़ तिलमिला सा गया।

हसन महमूद ने हालांकि शानदार वापसी की और अगली ही गेंद पर अपनी सटीकता से जडेजा को चकमा दिया। जैसे ही गेंद जडेजा के पास वापस आई और उनके पैड पर लगी, तेज गेंदबाज ने एलबीडब्ल्यू की अपील की। मैदानी अंपायर ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और भारतीय ऑलराउंडर को आउट करार दिया। आउट होने का जश्न मनाते हुए हसन महमूद स्ट्राइकर के छोर की ओर बढ़े और जडेजा से टकरा गए, जो एक रन लेने की कोशिश कर रहे थे।

टक्कर लगते ही दोनों खिलाड़ी जमीन पर गिर गए। अच्छी बात यह थी कि दोनों को ही चोट नहीं लगी, लेकिन जडेजा थोड़ा टाइट हुए तो हसन हंसते हुए माफी मांगने लगे। रोचक बात यह है कि यहां जडेजा ने DRS लिया और वह बच गए। गेंद पैड पर लगने से पहले बैट पर लगी थी। इस तरह जडेजा एलबीडब्ल्यू आउट होने से बच गए। अल्ट्रा-एज ने डीआरएस रीप्ले में स्पष्ट स्पाइक दिखाया। अनुभवी ऑलराउंडर ने सातवें विकेट के लिए अश्विन के साथ शानदार बैटिंग करते हुए भारत को 200 रनों के पार पहुंचाया।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...