8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeखेलBCCI के लिए सिरदर्द बना पाकिस्तान, फिर होगा वर्ल्ड कप शेड्यूल में...

BCCI के लिए सिरदर्द बना पाकिस्तान, फिर होगा वर्ल्ड कप शेड्यूल में बदलाव? HCA ने बताई वजह

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने में अब दो महीने से भी कम का समय बचा है। इस बात से हर कोई वाकिफ है कि इस बार वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हो रहा है। बीसीसीआई और आईसीसी ने इस बार वर्ल्ड कप का शेड्यूल काफी लेट जारी किया था। वहीं सिक्योरिटी और अन्य कारणों की वजह से इसके बाद शेड्यूल में भी बदलाव हुआ था।

भारत-पाकिस्तान समेत 9 मैचों को रीशेड्यूल किया गया। अब एक बार फिर वर्ल्ड कप के शेड्यूल को लेकर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने चिंता जताई है, जिससे बीसीसीआई की टेंशन फिर बढ़ गई। HCA ने एक बार फिर शेड्यूल में बदलाव की मांग की है। इस बार भी पाकिस्तान के मैच में बदलाव हो सकता है।

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सूचित किया है कि उन्हें बैक टू बैक दिनों में विश्व कप मैचों की मेजबानी करने में मुश्किल हो सकती है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में 9 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच मैच होगा और अगले ही दिन श्रीलंका का सामना इसी मैदान पर पाकिस्तान से होगा।

पाकिस्तान मैच की सिक्योरिटी पर हैदराबाद पुलिस ने जताई चिंता
हैदराबाद पुलिस ने दोनों खेलों के बीच गैप ना होने के चलते सिक्योरिटी को लेकर चिंता जताई है। वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच का मैच अधिकारियों के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय है। मैच पहले 12 अक्टूबर के लिए शेड्यूल किया गया था। लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को 14 अक्टूबर के लिए रीशेड्यूल होने के बाद, इस मैच को और पहले शिफ्ट किया गया। ताकि पाक टीम को अपनी तैयारी का पूरा समय मिले। भारतीय क्रिकेट टीम 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। विश्व कप के टिकटों की बिक्री आधिकारिक तौर पर 25 अगस्त से शुरू होगी।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...