21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलपाकिस्तान ने शर्मनाक हार के बाद सिलेक्शन कमिटी ही बदल दी, अंपायर...

पाकिस्तान ने शर्मनाक हार के बाद सिलेक्शन कमिटी ही बदल दी, अंपायर को बना डाला चयनकर्ता

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पारी और 47 रनों से मिली करारी हार के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नई सिलेक्शन कमिटी का ऐलान किया है। इसमें पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अकीब जावेद, अजहर अली, टेस्ट अंपायर अलीम डार और विश्लेषक हसन चीमा को शामिल किया गया है। आनन फानन में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बहुत बड़े बदलाव कर दिए हैं। अब इसका असर टीम पर कितना पड़ता है, वो तो भविष्य में ही पता चलेगा।

यह मोहम्मद यूसुफ के पैनल से इस्तीफा देने के ठीक 10 दिन बाद हुआ है। बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान का सभी प्रारूपों में प्रदर्शन सबसे खराब है। यह तिकड़ी पूर्व खिलाड़ी असद शफीक और टीम विश्लेषक हसन चीमा के साथ शामिल हो गई है, जिनके पास अब चयन पैनल में वोटिंग अधिकार हैं। पीसीबी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि पाकिस्तान के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन (सफेद गेंद) और जेसन गिलेस्पी (लाल गेंद) मतदान सदस्य के रूप में चयन समिति में बने रहेंगे या नहीं या फिर नये पैनल का मुख्य चयनकर्ता कौन होगा।

अलीम डार ने हाल ही में घोषणा की थी कि मौजूदा सत्र में वह आखिरी बार अंपायरिंग करेंगे। यह पहली बार है जब पाकिस्तान की चयन समिति में कोई प्रतिष्ठित अंपायर शामिल है। नई चयन समिति का पहला कार्य इंग्लैंड के खिलाफ शेष दो टेस्ट मैचों के लिए पाकिस्तान टीम का चयन करना होगा, दूसरा टेस्ट 15 अक्टूबर से शुरू होगा। मुल्तान में पहले टेस्ट में करारी हार के बाद वे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली टीम बन गए, जिसने अपनी पहली पारी में 500 से अधिक रन बनाने के बाद पारी से मैच गंवा दिया।

नई समिति को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में भविष्य की सीरीज के लिए पाकिस्तान की सफेद गेंद वाली टीमों का चयन भी करना है। शान मसूद के नेतृत्व में मुल्तान में अपने घरेलू हालात में लगातार छठी हार के बाद, पाकिस्तान अब 16.67 के अंक प्रतिशत के साथ आठ मैचों में केवल 16 अंक लेकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में सबसे नीचे खिसक गया है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...