16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलबुरे फंसे पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर! BCCI को लेकर जो कही...

बुरे फंसे पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर! BCCI को लेकर जो कही बात अब उसकी होगी जांच

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट के डायरेक्टर मिकी आर्थर को वो बयान महंगा पड़ सकता है, जो उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत से हारने के बाद तिलमिलाकर दिया था। मिकी आर्थर ने कहा था कि यह मैच किसी आईसीसी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बल्कि बीसीसीआई की द्विपक्षीय श्रृंखला जैसा लग रहा था। अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल मिकी आर्थर के बयान की समीक्षा करने वाला है। आर्थर ने अपनी टीम की सात विकेट से हार के बाद कहा था कि अहमदाबाद के खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तानी फैंस न होने के चलते उनके साथ पक्षपात हुआ।

हम जांच करेंगे
आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी के सेशन में भाग लेने मुंबई पहुंचे थे, जहां उन्होंने 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में टी-20 क्रिकेट को शामिल करने के लिए मतदान किया था। यहीं पत्रकारों ने उनसे सवाल किए। आर्थर की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए बार्कले ने कहा, ‘हम जो भी आयोजन करते हैं उसकी हमेशा बातचीत होती है। हम समीक्षा करेंगे कि उन्होंने क्या कहा और कुछ गलत पाया जाता है तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बातचीत की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?
आईसीसी को पूरा विश्वास है कि भारत की मेजबानी में खेला जा रहा वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद टूर्नामेंट के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ संस्करण में याद किया जाएगा।दरअसल, मैदान पर पाकिस्तानी प्रशंसकों की अनुपस्थिति स्पष्ट थी, क्योंकि किसी भी पाकिस्तानी फैन को भारत सरकार ने वीजा नहीं दिया था। केवल मुट्ठी भर पाकिस्तानी पत्रकार ही मैच को कवर करने के लिए पहुंचे थे। बेहद कम संख्या में पाकिस्तानी मूल के फैन ही ग्राउंड पर मौजूद थे जो अन्य देशों के निवासी/नागरिक थे।

स्टेडियम में कितने लोग मौजूद थे?
नरेंद्र मोदी स्टेडियम को दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम माना जाता है, जिसकी क्षमता सवा लाख के करीब है, लेकिन अब तक आयोजकों ने मुकाबले में मौजूद लोगों की कोई आधिकारिक उपस्थिति दर्ज नहीं की है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने टूर्नामेंट के मेजबान आईसीसी और बीसीसीआई दोनों को एक प्रश्न भेजा है। इस सवाल पर कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए आधिकारिक तौर पर कितनी सीटें बिक्री के लिए रखी गई थीं, आईसीसी और बीसीसीआई की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऑनलाइन टिकट प्रणाली के बारे में प्रशंसकों की ओर से कई शिकायतें आई हैं और स्टेडियम खाली ही दिख रहे हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...