9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेल4 गेंदों पर 4 रन नहीं बना पाया पाकिस्तान, जिम्बाब्वे ने पलटी...

4 गेंदों पर 4 रन नहीं बना पाया पाकिस्तान, जिम्बाब्वे ने पलटी बाजी, ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच

Published on

पर्थ

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) में लगातार दूसरा मुकाबला हार गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टूर्नामेंट के 24वें मैच में टीम को एक रन से हार मिली। पर्थ स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के सामने सिर्फ 131 रनों का लक्ष्य था। इसके जवाब में पाक टीम 129 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में उसे जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी। क्रीज पर मोहम्मद नवाज के साथ मोहम्मद वसीम जूनियर थे। गेंदबाज जिम्बाब्वे के ब्रैड इवांस के हाथों में थी।

पहली गेंद: ब्रैड इवांस की गेंद को मोहम्मद नवाज ने मिड ऑफ के ऊपर से खेला। गेंद चौके के लिए जा रही थी लेकिन कप्तान इरविन ने गेंद को डाइव लगातर चौके में जाने से रोक लिया। इस दौरा नवाज तीन रन भाग गए।

दूसरी गेंद: मोहम्मद वसीम जूनियर ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से चौका लगाया। अब पाकिस्तान को जीत के लिए 4 गेंदों पर 4 रनों की जरूरत थी।

तीसरी गेंद: इवांस की इस गेंद को वसीम ने लेग साइड में खेलकर एक रन लिया। अब पाकिस्तान को 3 गेंदों पर 3 रन चाहिए थे।

चौथी गेंद: पटकी हुई गेंद को मोहम्मद नवाज ने रूम बनाकर खेलकर की कोशिश की लेकिन वह बीट हो गए। गेंद सीधे विकेटकीपर के हाथों में चली गई।

पांचवीं गेंद: इवांस की गेंद को नवाज ने मिड ऑफ के ऊपर से खेलने की कोशिश की लेकिन वह ठीक से बल्ले पर नहीं आई। वहां फील्डिंग कर रहे कप्तान इरविन ने गेंद को आसानी से लपक लिया।

छठी गेंद: आखिरी गेंद शाहीन अफरीदी ने खेली। गेंदबाज ने गेंद आगे डाली और अफरीदी के बल्ले के निचले हिस्से में लगकर वह लॉन्ग ऑन की तरफ गई। अफरीदी और वसीम ने पहला रन पूरा करने के बाद दूसरा रन लेने की कोशिश की, लेकिन फील्डर का थ्रो पहले आ गया और विकेटकीपर एंड पर शाहीन रन आउट हो गए।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...