7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप से पहले ही पाकिस्तान की निकली हवा, दोनों वॉर्मअप मैच...

वर्ल्ड कप से पहले ही पाकिस्तान की निकली हवा, दोनों वॉर्मअप मैच में हार के बाद टीम में बढ़ी टेंशन

Published on

हैदराबाद

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच आज यानी 3 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का वॉर्म अप मैच खेला गया। यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने 14 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया। इसी के साथ पाकिस्तान विश्व कप के लिए अपने दोनों वॉर्म अप मैच हार गया। इससे पहले पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के साथ अभ्यास मैच था, जिसे कीवी टीम ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया था। पाकिस्तान की डगमगाती हुई शुरुआत उनके लिए चिंता का विषय है। आइये जानते हैं कि आखिर ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के मैच में क्या-क्या घटा।

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने पले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। कंगारुओं ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन ठोक डाले। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल (77) और कैमरन ग्रीन (50*) ने अर्धशतक ठोका। इनके अलावा डेविड वॉर्नर (48), जोश इंग्लिस (48), मार्नस लाबुशेन (40) और मिचेल मार्श (31) ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक 2 विकेट उस्मान मीर ने लिए। वहीं हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम, शादाब खान और मोहम्मद नवाज को 1-1 विकेट मिला।

पाकिस्तान लगातार हारा दूसरा वॉर्म अप मैच
पाकिस्तान टीम को मैच जीतने के लिए 352 रन के बड़े टारगेट की दरकार थी। लेकिन वह 337 रन पर ही ऑल आउट हो गए और 14 रन से मैच हार गए। न्यूजीलैंड के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी वर्ल्ड कप के वॉर्म अप मैच में पाकिस्तान को हरा दिया। पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक 90 रन बाबर आज ने बनाए, जो रिटायर्ड आउट होकर फील्ड से बाहर गए। इसके अलावा इफ्तिखार अहमद ने भी 83 रन की दमदार पारी खेली जबकि मोहम्मद नवाज ने भी अर्धशतक (50) ठोका।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा 3 विकेट मार्नस लाबुशेन ने ली। मिचेल मार्श और कप्तान पैट कमिंस ने भी 2-2 विकेट झटके। वहीं ग्लेन मैक्सवेल और सीन एबट को भी 1-1 सफलता मिली। बहरहाल अब वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का पहला मैच 6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के साथ है, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान का आगाज 8 अक्टूबर को भारत के खिलाफ खेलकर करेगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...