9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलपाकिस्तान ने जैसे तैसे जीता अपना आखिरी मैच, 107 रन बनाने में...

पाकिस्तान ने जैसे तैसे जीता अपना आखिरी मैच, 107 रन बनाने में आयरलैंड ने छुड़ा दिए छक्के

Published on

लॉडरहिल (फ्लोरिडा):

पाकिस्तान ने जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना सफर समाप्त किया है। पहले ही सुपर-8 से बाहर हो चुकी पाकिस्तान ने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में आयरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तानी तेज गेंदबाजी आक्रमण के एकजुट प्रदर्शन से आयरलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 106 रन ही बना सकी। पाकिस्तान ने एक समय 62 रनों पर 6 विकेट खो दिए थे। लेकिन फिर बाबर आजम और अब्बास अफरीदी के बीच 33 रनों की साझेदारी ने पाकिस्तान को मुश्किल से निकाल दिया। अंत में शाहीन अफरीदी ने छक्का मारकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज चमके
सीम और स्विंग के शानदार प्रदर्शन में अफरीदी ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए। मोहम्मद आमिर ने 11 रन देकर दो और हारिस राऊफ ने 17 रन देकर एक विकेट लिया और परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर आयरलैंड के पावरप्ले में 32 रन पर छह विकेट झटक लिये थे। बायें हाथ के स्पिनर इमाद वसीम ने फिर चार ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट झटके। आयरलैंड के लिए गेरेथ डेलानी 31 रन बनाकर शीर्ष स्कोर रहे जिन्होंने 19 गेंद की पारी के दौरान तीन छक्के और एक चौका जड़ा। मार्क एडेयर (15) और जॉर्ज डॉकरेल (11) दोहरे अंक का स्कोर बनाने वाले अन्य खिलाड़ी रहे। दसवें नंबर के खिलाड़ी जोश लिटिल ने आयरलैंड को 100 रन के पार कराया और 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले आयरलैंड की शुरुआत काफी खराब रही, दूसरे ओवर में टीम का स्कोर चार रन पर तीन विकेट था। अफरीदी ने पहले ही ओवर में एंड्रयू बालबिर्नी और लोकरान टकर के विकेट झटक लिये। आमिर ने फिर आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टरलिंग का विकेट झटका। हैरी टैक्टर तीसरे ओवर अफरीदी का शिकार हुए जिससे तीन ओवर में 15 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा। 32 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद डेलनी और एडैर ने पारी को संभाला। इसकी मदद से टीम 100 के पार पहुंच पाई।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...