15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलटी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 'मैच फिक्सर' क्रिकेटर...

टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, ‘मैच फिक्सर’ क्रिकेटर की भी एंट्री

Published on

नई दिल्ली,

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत में अब चंद दिन शेष रह गए हैं. इस बार टी20 वर्ल्ड कप संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाना है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए 19 टीमों का ऐलान हो चुका था, लेकिन पाकिस्तान टीम की घोषणा नहीं हुई थी. अब पाकिस्तान ने आखिरकार अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. आगामी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की कप्तानी बाबर आजम करने जा रहे हैं.

मोहम्मद आमिर भी वर्ल्ड कप टीम में
टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को भी शामिल किया गया है. बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट, तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और आमिर पर 2010 इंग्लैंड दौरे पर बैन लगा था. इन तीनों को लॉर्ड्स टेस्ट में स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया गया था. इसके बाद तीनों को ही क्रिकेट खेलने से बैन कर दिया गया था. इसके बाद 2015 में आईसीसी ने समय से पहले ही आमिर पर लगा बैन हटा लिया था. इस तेज गेंदबाज का बैन 2 सितंबर को खत्म होना था, लेकिन आईसीसी ने यह बैन हटा लिया.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमां, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास आफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान.

तेज गेंदबाज हसन अली टीम से हुए बाहर
पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद, आजम खान, मोहम्मद अब्बास आफरीदी, सैम अयूब और उस्मान खान पहली बार टी20 विश्व कप में हिस्सा लेंगे. हालांकि तेज गेंदबाज हसन अली को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दल में एक भी रिजर्व खिलाड़ी को जगह नहीं दी है.

आगामी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम को आयरलैंड, भारत, यूएसए और कनाडा के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है. पाकिस्तान टीम के चारों ग्रुप मैच यूएसए में होंगे. पाकिस्तान टीम अपना पहला मैच 6 जून को यूएसए से खेलेगी. वहीं उसका दूसरा मैच 9 जून को भारत से होगा. पाकिस्तान टीम अपना तीसरा ग्रुप मुकाबला 11 जून को कनाडा के खिलाफ खेलेगी. पाकिस्तान का आखिरी ग्रुप मैच 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ रखा गया है.

Latest articles

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...